34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन सुंदर २६ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: नहार ने सुमित्रा के खिलाफ रूही की बातों पर विश्वास नहीं किया

मन सुंदर के गुरुवार के एपिसोड में रूही अस्पताल के एक कमरे में जाकर वीडियो देख रही होती है। उसके सिर पर ग्लूकोस की बोतल गिरती है तब उसके हाथ से वह फोन गिर जाता है।

फोन गिरने के बाद वह जब उसे वापस चालू करती है तब उसमें उसे दिखता है एक वीडियो और शीतल जब शादी के लिए तैयार हो रही होती है तो उसके वैनिटी बॉक्स में एक हाथ दिखता है। वह घर वालों के कपड़े को देखती है कि इसमें से सुमित्रा के कपड़े उस हाथ से मैच हो रहे हैं।

तभी अवनी के बच्चे की आवाज़ आती है और सब उसे देखने जाते हैं। पता चलता है कि उसे लड़की हुई है और सुमित्रा रूही को अंदर जाने से रोक देती है यह कहकर की व्यह मनहूस है। वह रोकर बाहर रह जाती है।

यहां से वह सीधा नहार से मिलने पोलिस स्टेशन जाती है और उसे अवनी की बच्ची की खुशखबरी सुनाती है। वह सुनकर नहार की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वह अपने आपको कोसता है कि वह अभागा है कि अपनी भांजी से मिलने नहीं जा पाया।

रूही रोकर उसे समझाती है कि वह उसे बहुत जल्द बाहर निकालेगी और उसे बेगुनाह भी साबित करेगी। यह सुनकर रूही दुखी हो जाती है तो नहार उससे पूछता है कि क्या हुआ है उसे?

वह रूही से पूछता है वह क्या छुपा रही है? रूही उसे जेल के अंदर वीडियो दिखाती है जिसे देखकर वह इशारा करती है कि सुमित्रा ने ही शीतल को मारने की कोशिश की है। नहार यह सुनकर पागल हो जाता है और फोन फेक देता है।

नहार रूही से कहता है कि दादी यह नहीं कर सकती। रूही कहती है उसे सिर्फ शक है। नहार कहता है यदि मेरी बेगुनाह होने से मेरा कोई अपना कैद हो जाएगा तो ऐसी जमानत उसे नहीं चाहिए।

रूही जेल से बाहर आ जाती है और भोलेनाथ से प्रार्थना करती है कि वह उसे कोई रास्ता दिखाए और उसका मार्गदर्शन करें। तभी एक फूल आकर उसके गोद में गिर जाता है और उसे एक फोन आता है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here