32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन सुंदर २४ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: रूही शीतल के फोन को करेगी चेक?

मन सुंदर के मंगलवार के एपिसोड में रूही भोलेनाथ के शिवलिंग के सामने खड़ी रहती है और एक महिला को शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हुए देखती है जो दही बन जाता है। तब वह सोचती है कही ऐसा तो नहीं किसी ने बोतल बदल दी जहर की?

वह यह बात स्पर्श को बताती है तब वह कहता है ऐसा नहीं हुआ होगा। तभी रूही खुलासा करती है कि ऐसा ही हुआ है क्योंकि उसने खुद जहर पिया था। स्पर्श यह सुनकर चौक जाता है और कहता है तुन्हें मुझसे शादी करने से आत्महत्या करना गवारा रहा?

रूही ने उससे माफी मांगी और कहा कि वह नहार के अलावा किसी और के बारे में नहीं सोच सकती। उसने कहा इसका मतलब किसी घरवाले ने ही शीतल को मारा।

दूसरी ओर सोनी ने सभी से नहार के लिए दूर मंदिर में पूजा करने को कहा जो पहाड़ पर है। तभी अवनी ने कहा कि वह नहीं जा पाएगी इस हालत में। रोमिल ने कहा कि वह घर पर रहकर उसका ध्यान देगा।

अवनी के कमरे में जाते ही रोमिल सोचता है यदि शीतल जिंदा है तो वह है कहाँ? उसने सोचा शायद पुराने वाले घर पर होगी उसे जाकर देखना चाहिए।

उधर, रूही सोचने लगती है कि मैं अपने घरवालों पर शक करने गलत कर रही हूँ तो एक गाड़ी उसके सामने आकर खड़ी हो जाती है जिसमें श्रीकृष्ण का उपदेश चलता है जो उन्होंने भगवद्गीता में अर्जुन को दिया था उसके घरवालों के खिलाफ लड़ने के लिए।

तभी स्पर्श कहता है कि वह याद करे क्या शादी वाले दिन कुछ अजीब घटना हुई थी? उसे याद आता है कि बिट्टू ने शीतल के कई रेकॉर्डिंग लिए थे तो हमें उस फोन में कुछ मिल सकता है।

दूसरी ओर नहार को जेल में खाना दिया जाता है तो वह मना कर देता है। उस समय रूही आकर उसे खाना खिलाती है और कहती है कि वह थोड़ी और हिम्मत रखे तो सब ठीक हो जाएगा।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here