32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन सुंदर २० फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: रूही को शीतल के मर्डर केस के तहत स्पर्श पर हुआ शक

मन सुंदर के शुक्रवार के एपिसोड में रूही वार्ड बॉय के घर से निकलती है तो उसे घर के बाहर कफलिंग और ब्लड के बैंडेज मिलते हैं। वह उसे सबूत के तौर पर इक्कट्ठे कर लेती है और जूही से बात करके कहती है कि उसे कुछ सबूत मिले हैं।

तभी जूही उसे हॉस्पिटल में आने को कहती है। उधर जूही बिट्टू को कहकर की उसकी मम्मी जल्दी आ जायेगा उसके नाखून काटती देती है और घर से निकलकर हॉस्पिटल आ जाती है।

जूही रिसेप्शन पर नर्स को रूही के सबूत और बिट्टू के नाखून देती है डीएनए टेस्ट करवाने के लिए। जब तक टेस्ट होता है जूही रूही से कहती है कि खाटू श्याम जी की प्रेरणा से वह बिट्टू के नाखून लेकर आई है क्योंकि उसे लगता है कि वह बॉडी शीतल की है।

नर्स टेस्ट का रिजल्ट लेकर आती है और रूही टेस्ट देखकर ढंग रह जाती है कि टेस्ट में बैंडेज के खून और बिट्टू का सेम्पल मैच करता है। मतलब वार्ड बॉय के घर में शीतल है और वह जिंदा है।

वह भागकर कोर्ट जाती है ताकि नहार को बेगुनाह साबित कर सके लेकिन उसके सामने से नहार को ले जाया जाता है। समर बताता है कि नहार को ७ दिन के लिए पोलिस कस्टडी में रखा जाएगा।

रूही बताती है कि उसके पास सबूत है और शीतल जिंदा है। उसने कहा कि उसने उस घर में जो बॉडी थी वह शीतल की थी और वह ज़िंदा है।

तभी रूही को स्पर्श का फोन आता है और वह उसे बुलाता है कि वह घर आ जाये तो हम शादी कर ले। उसी समय रूही की नज़र स्पर्श के कल्फिंग पर पड़ती है जो एकदम उस कल्फिंग की तरह है जो उसके पास है।

रूही अचानक से स्पर्श के घर पर आ जाती है और कहती है कि वह नहार को बेगुनाह साबित नहीं कर पाई है तो वह अभी शादी नहीं कर सकती। तभी स्पर्श को गुस्सा आता है और वह ग्लास तोड़ देता है।

इसके बाद रूही स्पर्श से सब्जी लाने को कहती है कि वह बहुत भूखी है तो वह दोनों के लिए खाना बना देगी। दरअसल, रूही भेजना चाहती थी स्पर्श को बाहर ताकि वह स्पर्श के घर की जांच कर पाए।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here