32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन सुंदर १८ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: रूही सुरेश नामक वार्ड बॉय के खोज में

मन सुंदर के बुधवार के एपिसोड में रूही खाटू श्याम जी से प्रार्थना करती है कि वह कुछ ऐसा कर दे जिससे वह नहार की बेगुनाही साबित कर सके। उसे वहां बिट्टू का स्कूल का रजिस्टर मिलता है जिससे उसे आईडिया आता है कि उसे अस्पताल में जाकर वह रजिस्टर देखना चाहिए।

तभी वह खिड़की से बाहर जा रही होती है कि जूही उसे रोकती है। रूही कहती है वह बहुत ज़रूरी काम से जा रही है। अस्पताल में जाकर वह रिसेप्शनिस्ट से कहती है कि उसे बहुत जोर से पेट में दर्द हो रहा है तो वह डॉक्टर को बुलाने जाती है।

उसी बीच रूही अस्पताल का रजिस्टर चेक करती है जिसको देखकर उसे एक वार्ड बॉय पर शक होता है जिसके आने का समय लिखा होता है लेकिन जाने का नहीं और वह उस हादसे से कुछ समय पहले ही आया अंदर।

वहीं, वह बाहर जाकर सोचती है कि अस्पताल का वॉचमैन फोन पर किसी से बात करता है कि वह अपनी बेटी को अपने पैरों पर खड़ा करेगा और उसकी शादी कही भी नहीं करवाएगा। यह बात सुनकर रूही उसे अपनी अंगूठी देती है और उसे कहती है कि यह उसकी बेटी के भविष्य के लिए है।

रूही उस वॉचमैन से पूछती है क्या यहां कोई ऐसा वार्ड बॉय है जो अस्पताल में कुछ दिन से नहीं आ रहा? वह कहता है सुरेश नाम का एक वार्ड बॉय है लेकिन वह कहां रहता है उसे नहीं पता। वह कहता है उसके कुछ दोस्तों का नम्बर है जिससे पता करके वह उसका एड्रेस बता देगा कल सुबह तक।

अगले दिन रूही और समर पोलिस स्टेशन पहुंचते हैं जहां नहार को कोर्ट में पेश किया जाने वाला है। रूही को उसी वॉचमैन का कॉल आता है और वह उसे एक पता देता है। रोही समर से कहती है कि वह कुछ भी करे लेकिन नहार की कोर्ट पेशी को रोकने की कोशिश करे।

रूही वह पते पर पहुंचती है तो उसे एक आदमी बताता है कि सुरेश यही रहता था और उसे दो दिन पहले शायद कोई लॉटरी लग गयी है या उसने चोरी चकारी की है जिसकी वजह से उसने कहा कि अब वह बड़े घर में शिफ्ट हो रहा है लेकिन उसे उसका पता नहीं पता।

रूही उसके घर में जाती है सबूत के खोज में और खिड़की से अंदर जाती है। दूसरी ओर समर नहार की कोर्ट पेशी को रोकने के लिए जानकरके पोलिस स्टेशन के बाहर अपना नकली एक्सीडेंट करवा लेता है।

उधर रूही को घर के कूड़ेदान से एक चिट मिलती है जिसमें ऑक्सिजन सिलिंडर, मास्क इत्यादि चीज़ें लिखी होती हैं। रूही सोचती है इस बिल में अस्पताल का नाम नहीं है बल्कि सुरेश ने इसे अपने नाम से मंगवाया है और रूही को अब उसपर पूरा शक हो जाता है।

उसे देखकर नहार पोलिस वालों को कहता है कि वह उसे संभाले और उसके गाड़ी की तरफ भागकर जाता हैं। उसे रोक लिया जाता है तो सभी पोलिस वाले उसे गाड़ी से निकालने की कोशिश करते हैं।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here