32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन सुंदर १२ फरवरी २०२६ रिटन अपडेट: रूही और नहार शीतल और स्पर्श के साथ बैठे मंडप पर

मन सुंदर के गुरुवार के एपिसोड में पूनम और शीतल जमकर डांस करते हैं कि सुमित्रा पीछे से डरी हुई आती है। वह पूनम से कहती है कि हमें अभी संगीत पर न ध्यान देकर शादी के मुहूर्त पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन पूनम उसकी बात नहीं सुनती।

पूनम सुमित्रा से कहती है कि हम दोनों समधन का डांस तो ज़रूर होना चाहिए। पूनम और सुमित्रा के साथ पूरा परिवार डांस करता है।

इसके बाद नहार आता है और डीजे को एक गाना देता है बजाने के लिए। वह कहता है सुमित्रा से कि आज रूही और मेरी शादी है तो हम डांस करेंगे। माना कि हम दोनों की शादी अलग-अलग लोगों से है लेकिन है तो एक ही मंडप पर।

नहार स्पर्श और रूही को साथ लेकर आता है और शीतल के साथ डांस करता है। वह रूही के साथ डांस करने लगता है उसके बहुत करीब आकर तो स्पर्श बीच में आ जाता है तभी सुमित्रा गाना बंद करवा देती है।

रूही तैयार होने लगती है तो जूही को बहुत दुख होता है। रूही जूही के साथ उसके बचपन के पलों को याद करती है और कहती है उससे कि वह अपना ध्यान रखे। दोनों बहुत भावुक हो जाते हैं एक दूसरे को देखकर।

वहीं, नहार और स्पर्श नीचे उतर रहे होते हैं कि स्पर्श नहार से कहता है कि वह रूही से दूर रहे और पुरानी यादों को भुला दे। नहार कहता है कि अगर रूही तुम्हारे साथ आगे बढ़ गयी तो वह उसके तरफ देखेगा भी नहीं लेकिन यादों की एक खासियत होती है कि उसकी छाप हमेशा हमारे मन में रहती है।

वह दोनों के बाद शीतल नीचे दुल्हन के जोड़े में आती है जिसे देखकर रोमिल बहुत दुखी होता है। रूही भी आ जाती है और सुमित्रा पण्डित जी से तुरन्त शादी की विधि शूर करने कह कहती है। पण्डित जी दोनों जोड़ों को वरमाला पहनाने कह कहते हैं और नहार और रूही एक दूसरे को देखकर शीतल और स्पर्श को वरमाला पहनाते हैं।

तब दोनों जोड़ों बैठ जाते हैं और रूही मन में कहती है कि उसका सौभाग्य है कि वह नहार के साथी बनकर अब इस घर से उसकी पत्नी बनकर उसकी अर्थी जाएगी। नहार अपने मन में कहता है कि बस एक बार वह कह दे कि वह सिर्फ उसकी है तो दुनिया की कोई ताकत उन्हें एक होने से नहीं रोक पाएगी।

रूही कहती है कि अब बहुत देर हो चुकी है और मैं हमेशा हर जन्म आपकी ही पत्नी बनकर रहूंगी। दोनों जोड़ों का गठबंधन होता है और पण्डित जी उनसे फेरे लेने को कहते हैं। नहार और रूही एक दूसरे को देखते हुए फेरे लेते हैं। वहीं, रूही को चक्कर आ जाता है और नहार उसे बचाने के लिए जाता है तो रूही गिर जाती है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here