31 C
Mumbai
शनिवार, दिसम्बर 6, 2025

मंगल लक्ष्मी 17th नवंबर रिटेन अपडेट : मंगल का फूटा सौम्या का गुस्सा, लक्ष्मी पर फूटा बरखा का गुस्सा

मंगल लक्ष्मी 17th नवंबर रिटेन अपडेट On Tellybooster.com

स्टार प्लस के सीरियल मंगल लक्ष्मी की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां मंगल और लक्ष्मी दोनों को ही ऐसे झूठ का इल्जाम लगाया जाता है। जहां दोनों ने ही कुछ नहीं किया होता है।

क्या कुछ होगा खास ?

एपिसोड की शुरुआत नील से होती है। जहां नील ने पूरे हॉल में अपना समान फैला कर रखा हुआ होता है। अपने दोस्तों से नील कहता है अब उसका मसूरी जाने का कोई भी प्लान नहीं है। वही सौम्या वहां आती है और जानबूझ कर उस हॉल में गिर जाती है और कहती है, अगर उसे कुछ हुआ तो भी चलेगा। लेकिन नील और मंगल एक नहीं होंगे कभी।

सौम्या की चाल

सौम्या गिरने का नाटक करती है के अदित अम्मा उसके लिए परेशान हो जाते है। हॉस्पिटल में अदित का गुस्सा मंगल पर फूट जाता है। अदित सबसे पूछता है हॉल में किसने समान रखा था ? नील की गलती का इल्जाम मंगल अपने पर लेती है। जहां अदित और अम्मा दोनों ही मंगल पर चिल्लाते है कि मंगल नहीं चाहती है कि, सौम्या का बच्चा हो। तभी वहां डॉक्टर आती है और कहती है सौम्या का बच्चा भी रहा। जिसे सुनकर अब हैरान हो जाते है। वही सौम्या के पास अदित आता है और उसे इमोशनल सपोर्ट करता है। ऐसे में दूसरी डॉक्टर कहती है बच्चा ठीक है। अदित कहता है पहले डॉक्टर ने कहा वो ठीक नहीं है ? बाद में पता चलता है डॉक्टर को की, उन्होंने किसी और की रिपोर्ट बता दी है। ऐसे न अम्मा भगवान का शुक्रिया अदा करती है और सौम्या को अपना ख्याल रखने के लिए कहती है। वही अदित सौम्या को मंगल को लेकर भली बुरी बातें कहता है। जहां सौम्या को समझ नहीं आता है कि गलती तो, नील से हुई है। अदित उसे क्यों नहीं चिल्ला रहा है ? वही सौम्या को समझ आ जाता है कि ये सब मंगल ने किया है नील को बचाने के लिए। नील को बाहर मंगल समझाती है कि, अगर आज सौम्या को कुछ हो जाता तो क्या होता ? उसे ध्यान रखना चाहिए था। सौम्या के कमरे में आती है मंगल और उसे ये सब नाटक बंद करने के लिए कहती है। क्योंकि मंगल को पता है सौम्या ने ये सब जानबूझ कर किया है। क्योंकि, जब समान इतना गिरा हुआ था तो सौम्या वहां से क्यों गई ? इसका जवाब मंगल सौम्या से मांगती है लेकिन वो कुछ कहती नहीं है। सौम्या मंगल को उस पर इल्जाम लगाने के लिए मना करती है।

 लक्ष्मी पर झूठा इल्जाम ?

लक्ष्मी सुबह वही सब चीजों को याद करती है कि रात को क्या हुआ था उसके साथ ? जिसके बाद वो नीचे आती है और व्योम को उसके कमरे में चोट को लेकर परेशान होते हुए देखती है। जिसके बाद व्योम को लेकर लक्ष्मी कहती है, यही था मतलब कल रात को ? व्योम को लक्ष्मी वही पड़े पट्टे से मारती है और व्योम अपनी जान बचाने के लिए बाहर आता है। जिसके बाद, घर में लक्ष्मी व्योम के बारे में बताती है और कहती है यही था कल रात को जिसने ये सब किया है। व्योम के चोट को भी लक्ष्मी दिखाती है। लेकिन करण की मां और बरखा इस बात को नहीं मानती है। जिसके बाद, व्योम को याद आता है कि उसने किस तरह से झूठ कहा था अपनी मां और बहन से कि, रात में लक्ष्मी अंजना शख्स के साथ थी और लक्ष्मी ने उसे देख लिया जिसके बाद व्योम वहां से चला गया था। करण की मां काला पानी लेकर आती है। लक्ष्मी को सजा देने के लिए और बरखा कहती है ये हक उसका है। ऐसे में दादी उसे रोकने की कोशिश करती है। लेकिन बरखा और करण की मां रुकती नहीं है।

करण ने दिया लक्ष्मी का साथ ?

जैसे ही बरखा काला पानी डालती है वैसे ही वहां करण आकर लक्ष्मी को बचा लेता है और कहता है, लक्ष्मी झूठ नहीं का रही है और वो किसी पर भी ऐसा इल्ज़ाम नहीं लगा सकती है। करण की मां लक्ष्मी पर हाथ उठाने की कोशिश करती है। जिसके बाद, करण उसे मना करता है और कहता है ऐसा करने की उसे कोई जरूरत नहीं है। करण के पास आकर लक्ष्मी उसे बात करने किस कोशिश करती है लेकिन करण उसे कहता है, आगे से उसके साथ ऐसा कुछ होगा तो कुछ करने से पहले वो उसे बताएगी। लक्ष्मी को समझ जाता है कि, करण को उसकी बातों पर भरोसा नहीं होता था। उसे जो भी किया है अपनी इज्जत के लिए किया है। दोनों की बहस हो जाती है इस बात को लेकर। वही दूसरी तरफ व्योम अपनी मां को कहता है मुझे लगता था आपकी चलती है इस घर में लेकिन ? आपको को तो नौकर की तरह ट्रीट किया जा रहा है ? करण की मां को लक्ष्मी पर गुस्सा आता है क्योंकि, ये सब लक्ष्मी की वजह से हुआ है। अगली सुबह लक्ष्मी को दादी कंगन देती है खानदानी लेकिन लक्ष्मी देने से मना कर देती है और करण वही रहता है जहां, वो लक्ष्मी को लेने के लिए कहती है। ये बात करण की मां को पसंद नहीं आता है। करण लक्ष्मी को दादी के सामने प्यार से बात करता है। जिसके बाद करण को लक्ष्मी कहती है,वो उसकी पत्नी नहीं है वो भी लेगी। लेकिन करण कहता है हर चीज को उसे इमोशनली देखना बंद करना होगा।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मंगल और सौम्या दोनों ही पहले स्वाद में हिस्सा लेते है। सौम्या इस चीज को लेकर भी मंगल को टक्कर देने का काम करती है। वही करण और लक्ष्मी दोनों की बहस होती है और लक्ष्मी करण के चेहरे पर आटा लगा देती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें