महादेव एंड संस रिटेन अपडेट 3rd अप्रैल 2026 On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल महादेव एंड संस की कहानी इन दिनों बेहद ही ज्यादा दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां विद्या धीरज और रजी के रिश्ते है बहुत ही ज्यादा खुश।
प्रीकैंप : एपिसोड की शुरूआत रजी और धीरज से होती है। जहां धीरज अब कहता है उसे सारा सच पता चल गया है तो वो अब इस घर से जा सकती है। जिसे जो भी कहना होगा धीरज कह सकता है।
रजी हुई इमोशनल
रजी धीरज को वादा देती है कि, वो धीरज का सच किसी को भी नहीं बताएगी साथ ही धीरज भी रजी को लेकर ये वादा देता है। वही दूसरी तरफ, अब धीरज रजी से कहता है कि, इसके आगे कुछ भी नहीं है और दोनों में बहस हो जाती है कि, किस तरह से दोनों एक – दूसरे को पसंद तक नहीं करते है। लेकिन तब तक दोनों को साथ में देखकर नर्मदा और विद्या बहुत खुश होते है कि, ये चमत्कार हुआ कैसे है ? नर्मदा और विद्या तरह – तरह से अंदाजा लगाते है। जिसके बाद रात में रजी विद्या को बैठ जाने के लिए कहती है और खाना परोसने की बात करती है। रजी को सभी लोग देखने लग जाते है और रजी कहती है क्या उसने कुछ गलत कहा है ? धीरज उसे कहता है उसने कुछ गलत नहीं किया है।
भानु ने तोड़ा आशीष का रिश्ता
महादेव को तभी आशीष के लिए रिश्ता आता है और सभी लोग उस तस्वीर को देखकर बहुत ही ज्यादा खुश होते है। भानु को ये बात यश बताता है और विद्या महादेव लड़की को देखने के लिए जाते है। जहां रजी गिले बाल को काफी देर तक तौलिया में बांध कर रखती है और इस वजह से रजी को ऐसा करने से विद्या मना करती है। रजी को भानु की याद आ जाती है और विद्या उसे बचपन की कहानी बताती है कि, किस तरह से उसे और जीजी को मां संभाला करती थी। रजी और विद्या का इमोशनल बॉन्ड बनता नजर आता है। जिसके बाद रजी को गले में मंगलसूत्र पहने के लिए कहा जाता है जिसे धीरज की रक्षा हो सके। रजी को धीरज की मुश्किलें याद आती है और वो तैयार हो जाती है पहने के लिए। विद्या और महादेव दोनों रिश्ते के लिए जाते है। जहां सभी परिवार वाले काफी ज्यादा खुश होते है। वही दूसरी तरफ घर में फोटो शूट चलता है जिसमें नर्मदा और केतन भी फोटो लेते है। महादेव के जाने के बाद कुछ ही देर में भानु वहां आती है और महादेव की जमकर तारीफ करती है लेकिन, महादेव और विद्या को लगता है कुछ ना कुछ भानु करने वाली है। जहां वो धीरे – धीरे बच्चों के बारे में बताती है कि किस तरह से उनके बच्चे ने शादी की है लेकिन बाद में महादेव ने उसे अपना लिया लेकिन आशीष की बात कुछ अलग है क्योंकि, आशीष की भी गर्लफ्रेंड भी रही है। जिसे उसका रिश्ता भी कभी टूट गया था। ऐसे में विद्या और महादेव को लड़की वाले उसका शगुन वापस भेज देते है और कहते है कि वो शादी नहीं करना चाहते है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, भानु महादेव को घर से निकलने के लिए कहती है। जहां वो महादेव पर इल्जाम लगाती है कि, महादेव ने चावल की मिल के साथ – साथ चोरी का धंधा शुरू कर दिया है। वही दूसरी तरफ धीरज पर इल्जाम लगता है कि, उसने भानु के गहने चुराए है। रजी को समझ नहीं आता है वो क्या करे ?
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

