बड़े घर की छोटी बहू के शुक्रवार के एपिसोड में पोलटू ने पूजरिनी से कहा कि उसको उसकी जान सबसे ज़्यादा प्यारी है। वह कहता है आज तक उसने देखा ही क्या जीवन में। अभी तो उसने तुम्हारे साथ नई गृहस्थी बसाई है।
पूजरिनी ने कहा कि उसकी भी तो शादी हुई है और हर लड़की की तरह मैं भी चाहती हूं कि मेरे पति के साथ मेरा पति पत्नी वाला रिश्ता बने। पोलटू ने कहा कि यदि मैं ६ महीने तुमसे दूर रहा तो मैं ज़िंदा बच जाऊंगा? पूजरिनी ने कहा बिल्कुल और फिर आप १०० साल तक जियोगे।
अहाना पारो से कहती है कि यह पूजरिनी अजीब है और हमें इसके बारे में सब पता लगाना पड़ेगा। अगले दिन अहाना अपने ऑफिस जा रही होती है और उसे पूजरिनी मिल जाती है। अहाना उसका पीछा करती है और पूजरिनी का मुंह ढका हुआ होता है।
पूजरिनी एक आदमी से मिलती है और उसे कुछ देती है। अहाना उसे देखती है कि आखिर उसने उस आदमी को क्या दिया पर उसे कुछ दिखता नहीं। वह और पास जाती है फिर भी दूरी बनी रहती है।
पारो उस आमदी से पूछती है वह लोग आज निकल रहे हैं? आदमी कहता है हां और पूछता है वह कब वापस आएगी? उसने कहा काम खत्म करके। उसने कहा बहुत मुश्किल होता है ससुराल में झूठ बोलकर रहना और पति से अपने आपको बचाये रखना।
उस आदमी ने कहा यह तुम्हारी कौनसा नम्बर का ससुराल है? क्योंकि उसकी कई शादी हुई है? पूजरिनी कहती है कि आज तो किसी भी ससुराल में उसने किसी पति को उसके पास आने नहीं दिया वरना सबसे उसको रिश्ता बनाना पड़ता।
आदमी ने कहा बनाओ फिर क्योंकि तुम देश सेवा के लिए समर्पित हो। वह वहां से निकल जाती है तो अहाना उसे पकड़ लेती है और पूछताछ करती है कि वह यहां सुबह सुबह क्या कर रही है?
पूजरिनी ने कहा वह अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आयी थी? उसने कहा उसके बॉयफ्रेंड ने उसे चिट्टी दी क्योंकि उसे मेरी यह शादी नहीं पसंद। उसने अहाना से पूछा हर किसी का पास्ट होता है तुम्हारा भी होगा।
अहाना ने कहा मैंने तो तुम्हे कुछ लेते नहीं देते हुए देखा। पूजरिनी ने पूछा क्या देते हुए देखा? अहाना ने कहा वह नहीं देख पाई। पूजरिनी ने कहा वह उससे इतने सवाल क्यों कर रही है? अहाना कहती है कि उसे पहले दिन से उसपर शक है।
पूजरिनी ने कहा ऐसा उसने क्या किया है? वह कहती है कि उसके खिलाफ कुछ नहीं मिलेगा। अहाना पूछती है क्या उसे कंप्यूटर चलाना आता है? वह कहती है नहीं बस मेल पढ़ना आता है। पूजरिनी ने कहा अगर उसने कहा कि उसने उसे सुबह देखा वह भी किसी लड़के के साथ तो वह उसे फंसा देगी।
दूसरी ओर पोलटू दादा अहाना पूजरिनी के बारे में ठाकुर से पूछता है कि वह सुबह से नहीं मिल रही। दुर्गा कहती है सुहागरात के अगले ही दिन सुबह बहु बाहर चली गयी ऐसा तूने क्या किया? पोलटू ने कहा पूजरिनी को नखरा जंचता है लेकिन पारो को नहीं क्योंकि वह बहुत पढ़ी लिखी है और उसके पास पैसा है वहीं पारो को कुछ नहीं आता।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

