31 C
Mumbai
बुधवार, जनवरी 21, 2026

बड़े घर की छोटी बहू ९ दिसंबर २०२५ रिटन अपडेट: दुर्गा के परिवार ने अहाना का किया चौकानेवाला स्वागत

बड़े घर की छोटी बहू के मंगलवार के एपिसोड में अहाना घर के अंदर आती है तभी सभी लोग ठाकुर को उसका घूंघट हटाने को कहते हैं। जैसे ही वह दुल्हन का घूंघट उठाती है वैसे ही उसके होश उड़ जाते हैं क्योंकि वह अहाना होती है।

वहीं, चाची भी देखकर अहाना को चौक जाती है। इसके साथ ही अहाना की सभी भाभियाँ देखकर अत्यंत खुश हो जाती हैं और उससे उसका हाल पूछती हैं। वह अर्जुन से कहती हैं कि क्यों उसने उन्हें सब बताया नहीं। इसी बात पर मिस्टी अर्जुन को मारती है और कहती है कि उसे बता देना चाहिए था सब।

ठाकुर और उसका लड़का कहते हैं कि हमारे साथ मजाक हो गया हमें कुछ और बताया गया था लेकिन अब कुछ और हो रहा है। सभी बहुओं ने कहा कि आप सब तो नई बहू पर हुकुम चलाने वाले थे वह सपना तो आपका अधूरा रह गया।

साथ ही ठाकुर ने दुर्गा से आकर कहा कि वह कैसे दोबारा अहाना को घर वापस ले आयी? दुर्गा ने अर्जुन से पूछा क्या तुने इन्हें कुछ बोला था? अर्जुन अहाना के पास आकर कहता है उसने उन्हें कुछ नहीं बोला और उसे उनकी कोई राय चाहिए।

उधर, सभी बहुएं दुर्गा से बॉभोज रखने की विनती करने लगी। दुर्गा ने कहा वह इतने सारे लोगों को भोज पर नहीं बुला सकती। उन्होंने कहा कुछ लोगों को ही बुलाएंगे। सब दुर्गा की खिदमत में लग गयी। यही किसी ने कहा वह उनके लिए चाय बनाकर लाती है।

इसी समय अहाना वहां चाय लेकर पहुंच गई। उसने दुर्गा को चाय दी तो दुर्गा नाराज़ हो गयी कि उसका भोज की रस्म बाकी है और इसने चाय बना दी। अहाना ने कहा वह ही चाय बनाती है तो उसने बना ली। दुर्गा ने चाय लेने से मना कर दिया तो उसने शोटू दा को चाय दे दी।

सभी भाभीयों ने भी चाय ले ली फिर दुर्गा ने भी ले ली। इसी बीच ठाकुर आकर शोटू दा से पूछती है कि वह कब जाने वाले हैं? शोटू दा ने कहा उनके घर में इतने कमरे हैं वह यही रह जाएंगे। ठाकुर ने कहा एक गैर मर्द रहेगा उनके साथ तो वह अच्छे से नहीं रह पाएंगी।

भाभीयों ने कहा कि शोटू दा के पास क्या चीज़ की कमी है वह हमारे ही महौल्ले में किराए पर घर लेंगे। दुर्गा ने कल बुभोज रखने की अनुमति दे दी जिससे उसकी सभी बहुएं खुश हो गईं। वहीं, शोटू दा ने अहाना से कहा उनके पास उसके लिए एक खबर है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें