बड़े घर की छोटी बहू के सोमवार के एपिसोड में अर्जुन ने सभी के सामने कहा कि मेरी शादी अहाना जैसी बदचलन लड़की के साथ हुई है। अर्जुन की माँ दुर्गा और भाभीयों ने कहा कि वह अहाना के लिए ऐसे शब्द का प्रयोग न करे।
उसी समय पोलटू आया और अर्जुन ने उससे कहा कि उसने जो जो बातें कही थी अहाना के बारे में वह सब सच है क्योंकि मैं उसे देखकर आया हूँ उसके बॉस के साथ।
उसी समय वहां अहाना आयी और उसने देखकर अर्जुन से पूछा क्या उसने पंचायत बुलाई है ? अर्जुन ने अहाना से दुर्गा को सब सच बताने को कहा। अहाना ने कहा मैं सच बताऊंगी तो आपको विश्वास तो होगा नहीं उसपर।
अहाना ने कहा उसको कोई झूठ बोलने की ज़रूरत नहीं है। अर्जुन ने दुर्गा से कहा कि वह बॉस के साथ कार में गयी। अहाना ने अर्जुन से कहा कि अगर उसके बॉस से माफी नहीं मांगी तो वह घर से चली जायेगी।
अर्जुन ने कहा कि वह धमकी दे रही है? अहाना ने कहा उसको पता है कि वह उसकव धमकी से नहीं डरता है। अर्जुन ने आप क्या मुझे छोड़ोगे मैं ही आपको छोड़ दूंगा। अहाना ने दुर्गा से कहा कि अगर अर्जुन ने उसके बॉस से माफी नहीं मांगी तो फिर यह घर में दोबारा कभी नहीं आएगी।
पारो ने कहा पोलटू की बातों पर न ध्यान दे जो दूसरी पत्नी को ले आया पहली बीवी के होते हए। अहाना ने ठाकुर से कहा कि उसने सुना है कि उसके पति उसपर ध्यान नहीं देते थे। उसने कहा मुझे लगता है जिस तरह के आप आदमी है उस हिसाब से उन्होंने आपके साथ सही व्यवहार किया है।
अहाना ने अर्जुन को कुछ समय दिन सच पता लगाने का। दुर्गा ने अर्जुन से कहा कि वह पोलटू के बहकावे में न आये जो एक पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर लिया और जिसने उसकी पत्नी को दर्द दिया। दुर्गा ने उसे खुद की सोच पर सोचने के लिए नसीहत दी।
पारो ने अहाना से कहा कि उसके पास चारा नहीं है इस घर को छोड़कर जाने का लेकिन उसके पास है तो है वह इस घर को छोड़कर चली जाए।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

