26 C
Mumbai
शनिवार, दिसम्बर 6, 2025

बड़े घर की छोटी बहू १ दिसंबर २०२५ रिटन अपडेट: अहाना और अर्जुन एक दूसरी की अलग- अलग शादियों से हुए दुखी

बड़े घर की छोटी बहू के सोमवार के एपिसोड में अर्जुन अहाना को उसके पैर में रुमाल बांधता नज़र आता है। अहाना अर्जुन से कहती है वह अब यहां से ऑटो से चली जायेगी। अर्जुन उससे पूछता है कि ऑटो के पैसे हैं उसके पास? अहाना कहती है कि वह शोटू मामा से ले लेगी।

अर्जुन उससे पूछता है कि उसे शोटू मामा से ऑटो के पैसे लेने में शर्म नहीं आएगी? अर्जुन ने अहाना से कहा वह उसे स्कूटर पर ड्राप कर देगा। अर्जुन ने अहाना से उसे कसकर पकड़ने को कहा क्योंकि सड़क पर कई स्पीडब्रेकर हैं।

अहाना ने उसे पकड़ा पर कहा कि वह किसी होने वाले पति को नहीं पकड़ना चाहती। अर्जुन ने मन-ही-मन कहा कि अहाना ने उसे कई दिन बाद छुआ तो उसे अच्छा लगा। अर्जुन ने कहा माँ ने उसकी ज़बरदस्ती शादी तय कर दी लेकिन वह अहाना की जगह उसको नहीं दे पाएगा।

अहाना ने भी मन-ही-मन कहा कि उसने कई दिन बाद अर्जुन को छुआ और उसे ऐसा लगता है कि उसपर सिर्फ उसी का अधिकार है।

अहाना शोटू मामा के घर आई और उन्होंने उससे पूछा क्या वह स्कूटर से आई? अहाना ने कहा नहीं। शोटू मामा ने कहा उसे स्कूटर की आवाज़ आयी। अहाना ने हिचकते हुए कहा अर्जुन ने उसे छोड़ा।

अहाना ने शोटू मामा को पूरी बात बताई कि वह एग्जाम देकर सड़क पर चल रही थी और अपने फोन में सवालों के सही जवाब देख रही थी। उसी समय अर्जुन वहां आया और उसका एक्सीडेंट होने वाला था उसके स्कूटर से लेकिन उसने बचा लिया।

शोटू मामा ने कहा कि वह अभी उसकी खबर लेंगे। अहाना ने उन्हें खूब रोका और कहा कि इसमें उनकी नहीं बल्कि उसकी खुद की गलती थी।

बातों ही बातों में अहाना ने शोटू मामा से कह दिया कि वह अभी भी अर्जुन से प्यार करती है। शोटू मामा ने उससे सवाल किया क्या वह भी उससे प्यार करता है? अहाना ने कहा उसे पता नहीं।

इसी बीच अर्जुन के कमरे में घर की सभी बहुएं आयी और उनसे सवाल करने लगी कि क्या वह अपने मर्ज़ी से दूसरी शादी कर रहे हैं? अर्जुन ने कहा अहाना भी दूसरी शादी कर रही है और यह बात उसने खुद उसे बताई। सभी भाभीयों को उसकी बात पर विश्वास नहीं हुआ।

दूसरी ओर अहाना ने शोटू मामा से कहा कि उसने भी गलती की कि उसने अर्जुन की बातें कभी नहीं सुनी और उन्हें कभी समय नहीं दिया। अहाना ने कहा कि उसने कभी अर्जुन को समझा ही नहीं। शोटू मामा ने उससे पूछा क्या अगर उसे दूसरा मौका मिले तो वह अपनी गलती सुधार लेगी? उसने कहा हाँ।

शोटू मामा ने कहा अब इस बात का कोई मतलब नहीं है क्योंकि वह तो अब दूसरी शादी कर रहा है।

अर्जुन ने सभी महिलाओं को कहा कि अहाना ने कभी उसको समझा ही नहीं और न उसको समय दिया। उन्होंने उससे सवाल किया क्या उसने उसको समझा? अर्जुन ने कहा अब वह दूसरी शादी कर रही है। मिमी ने कहा अर्जुन तेरी शादी पहले तय हुई और मुझे पता है तू माँ को मना नहीं कर सकता या अहाना को जलाने के लिए यह शादी कर रहा है।

अर्जुन ने कहा वह पुरूष है तो वह दोबारा शादी कर सकता हैं उसकी भाभीयों ने कहा वह भी शादी कर सकती है। उधर, शोटू मामा ने कहा कि दुर्गा ने कहा है कि वह उसको एक साड़ी देगी तो क्या वह उसकी दी हुई साड़ी पहनेगी?

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें