31 C
Mumbai
Sunday, May 31, 2026

बड़े घर की छोटी बहू १९ नवंबर २०२५ रिटन अपडेट: अर्जुन ने अपने परिवार से कहा वह कल अहाना से डाइवोर्स पेपर्स पर साइन करवाएगा।

बड़े घर की छोटी बहू के बुधवार के एपिसोड में दुर्गा की ननद कहती है कि यदि दुर्गा ने अहाना पर अनुसासन रखा होता तो अहाना आज घर में होती। दुर्गा ने अर्जुन से पूछा लगता है सभी ने मिलकर अर्जुन तेरे कान भरे हैं।

ठाकुर ने कहा कि अर्जुज उनका भी बेटा लगता है और उसी के चलते उन्हें उसकी फिक्र है। अर्जुन दुर्गा से पूछता है कि वह आखिर अहाना को लेने क्यों गयी थी? दुर्गा ने कहा वह अहाना को एक मौका देना चाहती थी।

अर्जुन ने उनसे पूछा तो वह नहीं आयी न आपके साथ? उल्टा उसने इस घर के सभी नियमों को हमेशा तोड़ा है और अब वह अनजान शोटू दा के घर में जाकर रह रही है।

ठाकुर ने कहा कि अब हम अर्जुज की दूसरी शादी करवाएंगे। दुर्गा ने कहा कि वह अभी जिंदा है और अपने बेटे के लिए ज़िम्मेदार है उन्हें उसकी फिक्र करने की कोई ज़रूरत नहीं है।

मिली अर्जुन से कहती है कि उसे एक बार अहाना को लेने जाना चाहिए। अर्जुन कहता है कि वह उसके साथ नहीं रह सकता। अर्जुन की भाभी कहती है कि उसने सुना है कि वह रोज़ रात अहाना से अपने पैर दबवाता था?

उन्होंने अर्जुन से पूछा क्या कभी भी अर्जुन ने अहाना की इज़्ज़त की? मिली ने अर्जुन से कहा कि वह अहाना की ज़िंदगी को तबाह न करे। इसपर अर्जुन की भाभी कहती है कि ज़िंदगी तो अर्जुन की तबाह होगी।

अर्जुन के दादाभाई ने कहा अहाना की वजह से वह अपनी पत्नी को तलाक दे रहे हैं। उसकी भाभी ने कहा अहाना अपने पैर पर खड़े हो जाएगी तो उसे इज़्ज़त मिलेगी। उसने कहा जिस दिन उसे भी नौकरी मिल गयी वह भी इस घर को छोड़कर चली जाएगी।

इसी बीच दुर्गा ने कहा कि वह अब अर्जुन की दूसरी शादी करवाएगी। उसकी बहु ने कहा कि वह ही है जो अहाना से इस घर में सबसे ज़्यादा प्यार करती है। दुर्गा ने कहा अब अहाना मेरे कहने से भी नहीं आ रही तो वह इसमें कुछ नहीं कर सकती।

इसी बीच अर्जुन ने कहा कि वह कल अहाना से मिलने जाएगा। सभी बहुत खुश हो जाते हैं। ठाकुर अर्जुन से पूछती है कि वह इतनी जल्दी कैसे पलट गया? अर्जुन ने कहा कल वह जाएगा अहाना से मिलने पर डाइवोर्स पेपर्स के साथ।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here