अनुपमा 23rd सितंबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों बेहद ही दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां, अब अनुपमा और प्रेम कर रहे नई चीजों की शुरुआत।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अनुपमा से होती है। जहां अनुपमा काफी ज्यादा परेशान होती है अनिल के लिए लेकिन अनिल अब नए फैसले लेना चाहता है।
अनुपमा की धमकी
जिसकी वजह से अनिल को अनुपमा हिम्मत देती है और उसे नई – नई चीज़ करने के लिए कहती है। वही अब अनुपमा वसुंधरा का साथ लेती है और कहती है अनिल को कि वो भी एक नया मौका मांग रही है अनिल से इसलिए उसे देना चाहिए। इस बीच ही अनुपमा अब चीजों को ठीक करने की कोशिश करती है और अनिल को हिम्मत देती है। वही अब वसुंधरा गौतम से बात करने के लिए आती है जहां वसुंधरा सोचती है कि, किस तरह गौतम ने उसके बेटे को भला बुरा कहा है लेकिन वो इसलिए गौतम को माफ नहीं करेगी। जिसके बाद अब वसुंधरा गौतम को सुधर जाने के लिए कहती है। अनुपमा अपने बप्पा से प्रार्थना करती है तब तक सरिता और अनिता दोनों घर में आ जाते है और अनुपमा को सरप्राइज़ मिलता है। जहां अनुपमा अब सारी चीजों को लेकर खुश हो जाती है। लेकिन अनीता और सरिता दोनों ही अनुपमा के हाथ में चेक देते है। जिसकी वजह से अनुपमा हैरान हो जाते है और पाखी तोशु को समझ नहीं आता है क्या हो रहा है ?
गौतम की सच्चाई
लेकिन अब वही कोठारी परिवार में राही और प्रेम अनिल को लेकर फैसला सुना देते है क्योंकि, प्रेम राही ने अपने पापा का साथ मांगा है और फैसले के बाद पराग ने अनिल को नई जिम्मेदारी दी है। जहां अब प्रेम और सभी लोग अनिल का साथ देते है और गौतम की एक बार फिर से हार हो जाती है लेकिन वसुंधरा अब गौतम को छोड़ कर अनिल को मौका देती है और गौतम का ये प्लान भी फेल हो जाता है। सरिता और अनिता दोनों से मिलने के लिए घरवाले आते है। जहां अनुपमा के हाथ का चेक तोशु लेता है और इस बार अनीता उसे कहती है कि, ये पैसे अनुपमा के है क्योंकि, डांस रानी ने जो भी किया है अनुपमा की वजह से किया है। डांस रानी का नाम है बड़ा स्टूडियो है लेकिन, अनुपमा को ये सब अभी के लिए पता नहीं है। अनुपमा ये सब सुनकर बहुत खुश हो जाती है। जहां घरवालों को लगता है अब अनुपमा को रास्ता उसके भगवान दिखा रहे है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अनुपमा रोड क्रॉस कर रही होती है। जहां, चीजों को लेकर वो परेशान रहती है ऐसे में अब अनुपमा की जान एक शक्श बचा देता है। जिसके बाद राही और प्रेम आते है अनुपमा से मिलने के लिए और उसे बताते है कि किस तरह से वो एक गेस्ट को भी लेकर आए हुए है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

