मन्नत हर खुशी पाने की 26th सितंबर 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मनत और विक्रांत दोनों ही कर रहे है दुआ की बात को समझने की कोशिश।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत विक्रांत के साथ काम के लिए बाहर जाती है और इस बात ही विक्रांत चीजों को समझने की कोशिश करता है। मन्नत टेंशन फ्री रहती है क्योंकि अब सब कुछ ठीक हो गया है।
मन्नत की कोशिश
तब तक घर में धैर्य आ जाता है और इस बार धैर्य दुआ को अपने वश में करने के लिए आता है। जहां वो युवी और बंटी को बाहर पढ़ाई और पनिशमेंट के बहाने भेजता है और इस बीच ही मन्नत चीजों को लेकर आराम करने की कोशिश करती है। लेकिन उसे याद आता है कि वो कार्ड भूल गई है जिसकी वजह से वो बाहर आती है और विक्रांत को वेट करने के लिए कहती है। धैर्य दुआ के साथ पढ़ाई के काम करता है और इस काम के बीच ही मन्नत आ जाती है धैर्य बचने के लिए वॉशरूम में चला जाता है और दुआ के सामने अपना फोन छोड़ देता है।
धैर्य की चाल
मन्नत दुआ से उसके सर के बारे में पूछती है लेकिन वो वॉशरूम में होते है और तब तक मन्नत को विक्रांत का फोन आ जाता है। जिसके बाद मन्नत विक्रांत के पास चली जाती है टीचर से बिना मिले ही। वही अब दुआ को फोन आता है और दुआ धैर्य से बात करती है क्योंकि धैर्य जिंदा है ये बात उसे पता चल जाता है। जिसके बाद अब दुआ को मिलने के लिए कहता है और दुआ आने के लिए तैयार हो जाती है। इस बीच अब धैर्य और अंकित की मुलाकात होती है एक जगह जहां धैर्य अंकित का साथ मांगता है सलूजा परिवार को बर्बाद करने के लिए। वही अब मन्नत खाने बैठती है जहां युवी और बंटी दोनों ही टीचर की बुराई करते है और दुआ कुछ कहती नहीं है क्योंकि उसे बार – बार धैर्य की याद आती है और वो वहां से उठकर चली जाती है। जिसके बाद अब मन्नत और विक्रांत उसके पास आते है और उसकी परेशानी को ठीक करने की कोशिश करने का वादा करते है। विक्रांत चीजों को ठीक करने के लिए दुआ से वादा करता है कि जैसा वो चाहेगी वैसा ही होने वाला है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत विक्रांत को कहती है दुआ कही नहीं मिल रही है उसे। जहां विक्रांत को भी चिंता होती है। लेकिन, विक्रांत और मन्नत को छोड़कर दुआ धैर्य से मिलने के लिए जाती है। जहां उसे अंकित मिलता है और वो दुआ को किडनैप करने की कोशिश करता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

