30 C
Mumbai
Wednesday, August 26, 2026

मन्नत हर खुशी पाने की 26th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट : मन्नत को देख धैर्य के उड़ गए होश, मन्नत और विक्रांत की कोशिश

मन्नत हर खुशी पाने की 26th अगस्त 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत हो चुकी है परेशान विक्रांत को लेकर।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत विक्रांत से होती है। जहां विक्रांत मन्नत को बचाने के लिए अपने मैनेजर की मदद लेते है। जहां विक्रांत सारी चीजें उसे बताता है और कहता है किसी भी हालत में मन्नत को चीजें समझनी होगी।

मन्नत लौटी घर

वही घर पर मन्नत को उसका मैनेजर लेकर आ जाता है और धैर्य इस चीज को देखकर परेशान हो जाता है। जिसके बाद विक्रांत याद करता है कि किस तरह से विक्रांत ने मैनेजर को बताया था और सारी चीज़ों को लेकर मन्नत की जिम्मेदारी सबसे ऊपर रखी हुई थी। इस बीच रॉनी फिर भी विक्रांत को भला बुरा कहता है क्योंकि उसे चिंता नहीं थी। लेकिन दुआ की मदद के लिए भी विक्रांत तैयार नहीं था। जिसके बाद दुआ से भी विक्रांत गुस्से से बात करता है। धैर्य ये सब में मान्यता का नाम लेकर आता है क्योंकि मान्यता हर बार कुछ ऐसा ही करती है लेकिन इस बार विक्रांत खुद ही कहता है मान्यता कमरे में सो रही है।

धैर्य का शक

मन्नत याद करने की कोशिश करती है उसके साथ क्या – क्या हुआ था ? जहां लाइट बंद और मेजबानी के किचन में आने की बात की जाती है। लेकिन विक्रांत यहां धैर्य को टारगेट करता है कि घर का ही कोई है जिसकी वजह से ऐसा कुछ हो रहा है। क्योंकि टंकी में उसे भी डाला गया था। विक्रांत दुआ को कहता है उसे लगता है उसके बाबा बहुत अच्छे हैं लेकिन वो परेशान हुआ ? एक बार भी नहीं हुआ है। जिसके बाद मन्नत को विक्रांत का ये प्लान बहुत अच्छा लगता है और मन्नत इस बात को यही खत्म कर कमरे में जाने की बात करती है। जहां, मन्नत विक्रांत को लेकर हो जाती है परेशान लेकिन रात के समय धैर्य को समझ नहीं आता है कि आखिरकार कौन है वो ? जो विक्रांत और मन्नत की मदद कर रहा है ? कोई ऐसी चीज है जो वो नहीं देख पा रहा है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत रात के समय कमरे में जाकर दुआ से माफी मांगता है। लेकिन मन्नत विक्रांत को संभालती है और उसे कहती है किसी भी तरह से सच लाएंगे समाने। मन्नत और विक्रांत दोनों ही धैर्य के कमरे में कैमरा लगा देते है। जिसके बाद अब मन्नत और विक्रांत धैर्य से गलती करने का इंतजार करते है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here