मन्नत 25th जून 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत हर चीजों का जल्द से जल्द लेना चाहती है फैसला।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां, मन्नत पूरे बिजनेस का प्रॉफिट और लॉस देखती है। ऐसे में अब धैर्य विक्रांत की यादों को मिटाने की कोशिश करता है और मन्नत के प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर से कहता है कि चीजें उसे संभालकर रखी होगी।
मन्नत की कोशिश
विक्रांत का ड्राविंग लाइसेंस है गिर जाता है। लेकिन, धैर्य उसे देखता नहीं है और आगे बढ़ जाता है। धैर्य से इन्वेस्टिगेटर कहता है उसे भी क्या धैर्य ड्रॉप कर देगा क्योंकि, सेम वही जगह पर उसे भी जाना है। धैर्य को समझ नहीं आता वो कैसे ना करे ? क्योंकि, अगर उसने ना कही तो, मन्नत तक बात चली जाएगी। जिसके बाद मन्नत को लेकर धैर्य हाँ कह देता है और उसके साथ आगे बढ़ जाता है। बिजनेस की फाइल देखकर मन्नत को बहुत ही ज्यादा गुस्सा आता है कि वो किस तरह से बिज़नेस चला रहे है ? पूरा बिजनेस लॉस में जा रहा है ? मैनेजर मन्नत को समझाते है इसलिए उसे बेचने का फैसला लिया गया है। लेकिन, मन्नत इस बात से तैयार नहीं होती है। वही दूसरी तरफ अब मन्नत मेजबानी को बचाने के लिए इवेंट ऑर्गनाइज करने का सोचती है। जहां, वो इस चीज के लिए तैयार होती है। ऐसे में चैरिटी की भी वो बात करती है और अपने मैनेजर के साथ मीटिंग करने के लिए कहती है।
धैर्य की चाल
मान्यता की बहन सभी आदमियों पर गुस्सा करती है क्योंकि उसे समझ नहीं आता है कि, बच्चे कहां चले गए है ? जिसकी वजह से अब मान्यता अभिमन्यु की शिकायत लेकर आती है क्योंकि उसके साथ अभिमन्यु ने टाइम स्पेंड नहीं किया है। ऐसे में अब मान्यता की दीदी उसे समझाती है और चीजों को ठीक करने के लिए कहती है। तब तक घर में गुंडे आते है और चीजों की तोड़फोड़ करते है। अभिमन्यु सही समय पर आकर अपने परिवार को बचाता है लेकिन हर जगह सिर्फ उसे अब मन्नत ही नजर आती है। मान्यता और उसकी बहन अभिमन्यु के लिए चिंता करते है लेकिन, अचानक से अभिमन्यु बेहोश हो जाता है। वही अब धैर्य अपनी टिकट करवाने के लिए कहता है मैनेजर से और मैनेजर मन्नत की मीटिंग का इंफॉर्मेशन देता है। जिसके बाद धैर्य सुनकर परेशान हो जाता है और तुरंत घर आता है। घर आते ही मल्ला पर धैर्य चिल्लाता है और मन्नत वजह पूछती है ? धैर्य कहता है अब एक बार फिर दिल तोड़ना होगा क्योंकि आपके इन्वेस्टिगेटर ने गलत लीड दी हुई है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत से धैर्य कहता है मेजबानी की कीमत उसे अच्छी मिल रही है इसलिए उसे दे देना चाहिए। जिसके बाद अब मन्नत ठान लेती है कि वो मेजबानी वापस से खड़ा करेगी। क्योंकि, विक्रांत का ये सपना वो टूटने नहीं देगी। वही विक्रांत वापस अपने मेजबानी की तरफ आता है। जहां उसे यादें खींच लाती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

