मन्नत 16th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत और विक्रांत ने कर दिया है एक – दूसरे को माफ।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत और विक्रांत से होती है। जहां विक्रांत मन्नत से माफी मांगता है और उसे कहता है मन्नत का जो भी फैसला होगा विक्रांत मान लेगा।
नीतू की चाल
मन्नत और विक्रांत दुआ को लेकर फैसला करते है कि, विक्रांत को जो भी दुआ को पाने के लिए करना होगा वो सब कुछ करने वाला है। यही बात धैर्य सुन लेता है और धैर्य को लगने लगता है शायद अब विक्रांत ने दुआ को अपने पास रखने का फैसला कर लिया है। जिसके लिए धैर्य को काफी ज्यादा तकलीफ होती है। ऐसे में अब नीतू और यशिका भी धैर्य का मजाक बनाते है कि, किस तरह से धैर्य हार गया है। नीतू ने उसे समझाया था। केस एम भी कुछ ना करने को लेकिन, फिर भी ऐसा अब कुछ हुआ है। जिसके बाद धैर्य अंदर से पूरी तरह टूट जाता है। मन्नत विक्रांत से कहती है कि, अब भले ही विक्रांत उसका पापा है लेकिन धैर्य उसके बाबा है।
धैर्य की परेशानी
विक्रांत इस बात को मानता है। जहां अब विक्रांत और मन्नत के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है और दोनों एक – दूसरे को कितना चाहते है। ये बात सुनते ही अपनी विक्रांत और मन्नत दोनों ही अपनी पुरानी जिंदगी को याद करते है। वही धैर्य पाने घर आता है। जहां रॉनी से धैर्य सवाल करता है कि, आज तक उन्होंने विक्रांत को सच क्यों नहीं बताया है ? रॉनी जवाब देता है उसे दुख होता है। जिसके बाद अब धैर्य भी अपनी जिदंगी का फैसला लेने के लिए तैयार हो जाता है। रॉनी कहता है जैसा उसके लिए विक्रांत है वैसे ही उसके लिए धैर्य है। लेकिन धैर्य का इन सब बातों का कोई असर नहीं होता है। धैर्य सिर्फ और सिर्फ मन्नत और दुआ को लेकर नया फैसला लेता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत और धैर्य अपना फैसला सुनाते है। जहां, विक्रांत और मन्नत एक हो जाते है। दूसरी तरफ, धैर्य घर छोड़कर मन्नत से अलविदा कहता है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

