मन्नत 13th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब विक्रांत ने लिया है दुआ को लेकर नया फैसला।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां, मन्नत दुआ को समझाती है कि, उसके पापा धैर्य है जो हर बात पर दुआ को खुशी देते है। लेकिन भगवान जिनसे ज्यादा प्यार करते है ना उसकी जिदंगी में बहुत सारे लोग रहते है। जो काफी ज्यादा दुआ से प्यार करते है।
धैर्य और यशिका की बहस
दुआ किसी की कोई बात नहीं सुनती है और मन्नत के बुलाने पर भी नहीं आती है। मन्नत का दिल पूरी तरह से टूट जाता है। वही विक्रांत अपने वकील के साथ बैठकर दुआ की कस्टडी मन्नत को देने की बात करता है और नीतू इस बात के लिए राजी नहीं होती है। क्योंकि, मन्नत और धैर्य का अपना परिवार बन जाएगा। विक्रांत कहता है मन्नत ने उसे कहा है कि, वो अब विक्रांत के साथ नहीं रहना चाहती है जिसकी वजह से उसे ये सब करना पड़ रहा है। विक्रांत सिर्फ चाहता है मन्नत और दुआ खुश रहे। धैर्य से बात करने के लिए यशिका आती है जो, मन्नत के खिलाफ धैर्य को कहती है कि, आज भी मन्नत और विक्रांत का रिश्ता अनोखा रिश्ता है क्योंकि, मन्नत और विक्रांत दोनों के दिल में एक – दूसरे के लिए जगह है। ऐसे में धैर्य यशिका को बकवास करने के लिए मना करता है। वही धैर्य अब मन्नत के कमरे में आता है और मन्नत से कहता है कहा था ना उसने कुछ गलत हो लेकिन ? मन्नत ने उसकी बात सुनी नहीं ना ? आज देखिए क्या हो गया है ? विक्रांत तभी वहां आ जाता है और कहता है मन्नत से ऐसे बात करने की जरुरत नहीं है।
विक्रांत का हुआ एक्सीडेंट
धैर्य कहता है वो चाहे किसी से भी कुछ भी कहे लेकिन धैर्य किसी से कुछ ना कहे ? मन्नत धैर्य फैसला करते है कि, वो आज ही यहां से जा रहे है। विक्रांत दुआ की कस्टडी मन्नत को दे देता है। जिसके बाद धैर्य घर छोड़कर जाने की बात करता है और मन्नत पैकिंग शुरू कर देती है। मन्नत को ऐसी हालत में देख यशिका मल्ला से कहती है फाइनली उसका प्लान कामयाब हो गया है। जिसके बाद मल्ला कहती है अभी कुछ नहीं हुआ है। उस करना होगा कुछ ना कुछ जिसकी वजह से मन्नत घर से जाए। विक्रांत बाहर दुआ से बात करने की कोशिश करता है और उसे अपने करीब लाने की बात करता है। क्योंकि उसका और दुआ का दिल का रिश्ता है लेकिन दुआ इस बात को मानती नहीं है और कहती है कि उसके बाबा सिर्फ और सिर्फ धैर्य है। दुआ वहां से चली जाती है। सभी घर से निकलते है और नीतू रोकने की कोशिश करती है क्योंकि, नीतू चाहती है मन्नत विक्रांत के साथ रहे। वही विक्रांत ड्राइविंग के दौरान मन्नत और दुआ की चीजों को याद करता है। जिसके बाद वो मन्नत को फोन करता है। मन्नत कहती है आज भी विक्रांत उसकी दिल की बात समझ जाता है। लेकिन मन्नत को विक्रांत की आवाज नहीं किसी और की। आवाज लगती है। जहां, वो कहता है कि, विक्रांत का एक्सिडेंट हो गया है। मन्नत ये सुनकर परेशान हो जाती है और नीतू उसे पूछती है क्या हो गया है ? मन्नत कहती है विक्रांत का एक्सिडेंट हो गया है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत की एक्सिडेंट की वजह से मन्नत परेशान हो जाती है। जहां उसे पता चलता है विक्रांत कुछ रिस्पॉन्ड भी कर रहा है। विक्रांत के हाथ का खून मन्नत के हाथ में लग जाता है। जिसे मन्नत गलती से अपने मांग में लगा देती है। धैर्य को यशिका कहती है उसे अब मन्नत को खोना होगा क्योंकि, मन्नत ने विक्रांत के नाम का सिंदूर लगा लिया है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

