30.9 C
Mumbai
Monday, June 15, 2026

मन्नत 9th मई 2026 रिटेन अपडेट : मन्नत और विक्रांत की नजदीकियां, नीतू ने चली नई चाल

मन्नत 9th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत हो चुकी है विक्रांत से नाराज।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत और विक्रांत से होती है। जहां, विक्रांत अब मन्नत से कहता है वो दुआ और मन्नत को अपनी जिदंगी में लाने के लिए कुछ भी कर सकता है।

विक्रांत और मन्नत की बहस

मन्नत कहती है पहले जैसा कुछ भी नहीं रह गया है और ये जिदंगी बार – बार मौका नहीं देती है इसलिए अच्छा है विक्रांत को अपनी गलती समझनी चाहिए। मन्नत और विक्रांत में बहस हो जाती है। जहां, अब विक्रांत केस ड्रॉप करने का फैसला करता है लेकिन, मन्नत इस बात से विक्रांत के नाराज होती है। विक्रांत को अपनी जिदंगी में आगे बढ़ने के लिए मन्नत कहती है क्योंकि, आगे वो नहीं बढ़ा तो, मन्नत दुआ की जिंदगी का फैसला कर सकती है। विक्रांत बाहर आता है और नीतू को कहता है कि वो केस वापस ले रहा है उसे सिर्फ ओर सिर्फ मन्नत और दुआ चाहिए। क्योंकि, मन्नत के लिए उसे पता चल गया है कि, मन्नत ने आज तक मूव ऑन नहीं किया है। नीतू की बात मान कर विक्रांत को अफसोस होता है। जिसके बाद नीतू को डर लगता है कही ना कही विक्रांत अगर केस वापस लिया तो, धैर्य की जीत हो जाएगी। यशिका अब नीतू और विक्रांत के खिलाफ चाल चलने की बात करती है।

नीतू की चाल

जहां मल्ला उसका साथ देती है। मल्ला और यशिका दोनों को अपने प्लान के लिए नीतू को फंसाना होता है। जहां वो कमरे में बात करते है कि, विक्रांत को किसी भी हालत में ये केस जीतना होगा अगर उसने नहीं जीता तो, धैर्य जीत जाएगा। जिसके बाद नीतू काफी ज्यादा परेशान हो जाती है। मल्ला यशिका को ये सब सोचने के लिए मना करती है और कहती है ये सब उसे नहीं सोचना है विक्रांत और धैर्य की ये बात है। यशिका के कमरे से मल्ला बाहर आती है और नीतू उसके कमरे में जाती है। यशिका नीतू के सामने अच्छा बने का नाटक करती है और कहती है विक्रांत की वो अच्छी दोस्त है हर पल उसे उसकी चिंता होती है। विक्रांत को जीतना होगा ये केस। सालों तक विक्रांत ने कैसे अपने आप को संभाला है ये सिर्फ उसने समझा है। यशिका प्लान बताती है लेकिन आबाद में कहती है जाने दीजिए ये काम नहीं करेगा। लेकिन नीतू कहती है उसे जो भी करना होगा वो करेगा। दुआ धैर्य के पास अपना समर प्रोजेक्ट लेकर आती है। जहां, धैर्य विक्रांत की तस्वीर को देखकर कहता है अचानक से दुआ का सुपरहीरो कैसे बदल गया ? धैर्य प्रोजेक्ट वहां रख कर चले जाता है। मन्नत को अच्छा नहीं लगता है धैर्य ऐसा काम दुआ के साथ करता है इसलिए। दुआ काफी ज्यादा सैड हो जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, किस तरह से विक्रांत अपने दिल की बात करता है और कहता है आज भी मन्नत उसे प्यार करती है। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां देखने को मिलती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here