मन्नत 4th मई 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत को विक्रांत और धैर्य के फैसले पर हो रहा है शक।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां, मन्नत काफी ज्यादा विक्रांत और धैर्य को लेकर परेशान होती है। वही नीतू विक्रांत को मना रही होती है कि, उसे अपना हक लेना होगा।
मन्नत की परेशानी
विक्रांत दुआ का बाप है और इस जंग को विक्रांत को खुद जितना होगा। विक्रांत का दिल इस बात की गवाही नहीं देता है और वो कहता है कि, वो ऐसे काम नहीं कर सकता है क्योंकि, दुआ पर सबसे पहला हम धैर्य का है। नीतू कहती है विक्रांत ने जो भी गलती की है उसे सुधारने का वक्त आ गया है और अभी भी उसने नहीं किया तो सही नहीं रहने वाला है। नीतू अपने बातों से विक्रांत को पूरी तरह समझाने की कोशिश करती है। मन्नत मंदिर के पास आती है और धैर्य और विक्रांत दोनों की बातों को लेकर परेशान होती है। लेकिन रॉनी उसे चिंता करने से मना करता है और कहता है उसका जो भी मन कर मन्नत वो कर सकती है।
विक्रांत ने मानी नीतू की बात
मन्नत कहती है इस लड़ाई में अगर वो धैर्य को चुने फिर भी ? रॉनी कहता है अगर वो अपने आपको भी चुना चाहेगी फिर भी रॉनी उसके साथ। नीतू विक्रांत को अब बात समझने की बात करती है क्योंकि, वो चाहती है विक्रांत और मन्नत का परिवार एक हो जाए। विक्रांत इस चीज के लिए सिर्फ मन्नत के लिए तैयार होता है और अगले दिन यशिका मल्ला से कहती है क्या उसका प्लान कामयाब हो रहा है ? क्योंकि मन्नत अपने परिवार को लेकर यहां से जा रही है ? मल्ला कहती है शायद जा रही है। मन्नत के दरवाजे पर एक कुरियर आता है और उसे मन्नत लेती है। इस बीच ही दुआ और बंटी को नीतू कहती है अब वो कही नहीं जा रहे है। क्योंकि, उन्हें थोड़े और दिन यहां रहना है। दुआ और बंटी खुश हो जाते है। वही धैर्य समान बाहर ले जाने की बात करता है और दुआ कहती है अब कोई कही नहीं जा रहा है। धैर्य मन्नत की तरफ देखता है और मन्नत कहती है विक्रांत ने दुआ की कस्टडी फाइल की है। रॉनी बच्चों को लेकर वहां से चला जाता है। मन्नत ये देखकर परेशान हो जाती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत नीतू से कहती है विक्रांत और वो चाहे कितनी भी कोशिश क्यों न कर ले लेकिन अब दुआ की मां ये केस जीतेगी। ना विक्रांत को दुआ मिलेगी और ना ही मन्नत।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

