34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन्नत 27th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : विक्रांत के सामने आया दुआ का सच ? मन्नत फंसी आगे में ?

मन्नत 27th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत को लेकर विक्रांत होने वाला है जल्द परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां, मन्नत अब विक्रांत के घर आती है अपने परिवार के साथ। इस बीच ही नीतू काफी ज्यादा इमोशनल हो जाती है विक्रांत को देखकर।

मन्नत फंसी आग में ?

विक्रांत अपनी मां को गले लगाता है और कहता है आज इस खास दिन पर उसकी मां घर आ गई है। जिसके लिए अब उसके घर में रौनक भी आ गई है। विक्रांत काफी ज्यादा खुश होता है और नीतू कहती है वो अपने बेटे को छोड़कर कही नहीं जाने वाली है क्योंकि,अब जिस चीज का हकदार विक्रांत है उसे सारी चीजें मिलेगी। वही दूसरी तरफ अब, मन्नत इस चीज को लेकर परेशान रहती है कि, कही नीतू कुछ कह ना दे। यशिका को बहुत ही ज्यादा जलन होती है क्योंकि, वो मन्नत विक्रांत को साथ में भी दे सकती है। जिसके बाद अब मन्नत के लिए यशिका नया प्लान बनाती है। वही मल्ला भी कहती है कि, अब उसकी सासू मॉम भी आ गई हुई है अब हर चीज के लिए उसे परेशान होना होगा। विक्रांत अब पूजा करने के लिए नीतू को कहता है। जिसके बाद नीतू दुआ को करने के लिए कहती है क्योंकि, लक्ष्मी यही है अब। विक्रांत अब नीतू और दुआ के साथ पूजा करता है।

नीतू का फूटा गुस्सा

यशिका मन्नत को फंसाने के लिए वहां रखे गए सारे समान में आग लगाने की कोशिश करती है। जिसके बाद यशिका आगे लगाती है और वही मन्नत पानी पीने के लिए आती है जिसके बाद मन्नत का पैर फिसलता है और वहां वो गिर जाती है। आगे के बीच मन्नत फंस जाती है और ढोल की वजह से मन्नत की आवाज किसी को सुनाई नहीं देती है। दुआ की नजर मन्नत पर जाती है लेकिन मन्नत दुआ को उसे दूर रहने के लिए कहती है। मन्नत को आग में फंसता देख विक्रांत उसकी मदद के लिए वहां आता है और धैर्य का गुस्सा फूट जाता है वो जानना चाहता है आखिरकार आग लगाई किसने है ? नीतू कहती है हर बार विक्रांत को वो बाबा जी का बंदा कहती है। इस बार भी विक्रांत ने उसकी मदद की है। मल्ला पर धैर्य का शक जाता हैं। लेकिन वो कहती है उसने कुछ नहीं किया है। धैर्य सीसीटीवी देखने की बात करता है। जिसके बाद यशिका कहती है किसी बच्चे से गिर गया होगा। पुजा वाला दिन है। वही नीतू धैर्य को घर में कलेश करने से मना करती है। मन्नत विक्रांत को कमरे में ले जाने की बात करता है लेकिन मन्नत धैर्य के साथ जाने की बात करती है। मन्नत को धैर्य कमरे में बताता है पक्का किसी ना किसी की साजिश है ये क्योंकि हर बार मन्नत ही कैसे फंस रही है ? मन्नत को भी ये बात समझ नहीं आता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत धैर्य के सामने DNA रिपोर्ट लेकर आता है। जहां वो कहता है कि, क्या दुआ है उसकी बेटी ? धैर्य सच कहता है और कहता है कि, विक्रांत दुआ को उसे अलग नहीं कर सकता है। वही मन्नत ये सब बात सुनकर वहां आती है। जिसके बाद मन्नत भी कहती है दुआ विक्रांत की बेटी है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here