34 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन्नत 24th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट : क्या मन्नत मानेगी रॉनी की बात को ? धैर्य ने मांगी नीतू से माफी

मन्नत 24th अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत हो चुकी है परेशान क्योंकि नीतू बताना चाहती है सच।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां, मन्नत को नीतू दुआ के लिए फैसला लेने को कहती है क्योंकि, आगे जाकर दुआ सारी चीजों के बारे में पूछेगी।

रॉनी हुआ इमोशनल

मन्नत नीतू से कहती है दुआ कुछ नहीं पूछने वाली है क्योंकि, मन्नत ये सब कुछ दुआ को भी बताएगी। ऐसे में, अब मन्नत कहती है भले ही विक्रांत ने गलती की। गलती सुधर गई ? लेकिन क्या आगे विक्रांत ऐसा कुछ करेगा ? क्या कुछ विक्रांत ने उसे नहीं कहा था ? उसके और धैर्य के रिश्ते पर सवाल उठाया था। मन्नत को नीतू समझाने की कोशिश करती है लेकिन, वो कुछ भी बात नहीं सुनती है और कहती है कि, अब उसे समझना होगा कि, विक्रांत मन्नत को जिदंगी से चला गया है। मन्नत इस चीज के लिए धैर्य को दोष देने से भी मना करती है। रॉनी इस फैसले में मन्नत के साथ होता है। क्योंकि, मन्नत ने अब फैसला अपने लिए लिए है।

नीतू का फूटा गुस्सा

नीतू से रॉनी बात करना चाहता है लेकिन, नीतू वहां से चली जाती है। रॉनी उसे रोकता है और कहता है अगर उसने दुआ का सच किसी को भी बताया तो नीतू की जिदंगी से रॉनी चला जाएगा। नीतू वादा करती है लेकिन कहती है भगवान से वो प्रार्थना करेगी कि, दुआ का सच आ जाए सभी के सामने। वही अब नीतू से बात करने के लिए धैर्य उसके कमरे में आता है और उसे बताता है विशाखा का असली चेहरा देखने के बाद उसका विश्वास मां से टूट गया था लेकिन नीतू को देखकर उसे मां समझ आई कि कैसी होती है ? नीतू इस बीच धैर्य को लेकर कहती है वो सिर्फ विक्रांत की मां है और किसी की भी नहीं है। मन्नत याद करती है कि , किस तरह से विक्रांत ने उसके प्यार को ठुकरा दिया था। रॉनी मन्नत को समझाता है कि, फैसला मन्नत का होगा लेकिन, अगर मन्नत आगे बढ़ना चाहती है तो, जिदंगी में कुछ रिश्तों को खुबसुरत मोड़ पर छोड़ देना चाहिए। धैर्य को नीतू भला बुरा कहती है और कहती है कि, मन्नत और विक्रांत को एक होने से सिर्फ धैर्य ही रोक रहा है। मन्नत को समझ नहीं आता है आखिरकार वो फैसला किस तरह से ले ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, बैसाखी के खास मौके पर विक्रांत और नीतू की मुलाकात होती है। जिसके बाद मन्नत भी इमोशनल हो जाती है। वही विक्रांत कहता है अब उसकी मां से कोई भी उसे दूर नहीं कर सकता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here