मन्नत 21st अप्रैल 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत अपना बदला लेने की कर रही है तैयारी।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहाँ मन्नत और ऐश्वर्या के बीच जंग होती है। इस बीच ही ऐश्वर्या खाई में गिर जाती है। जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। मन्नत को धैर्य संभालता है और रॉनी को ये जानकरी मन्नत दे देती है कि ऐश्वर्या राय सिंह की मौत हो चुकी है।
मन्नत का बदला
रॉनी कहता है सभी को अपने किए की सजा खुद मिलती है। जिसके बाद मल्ला ये बात सुन लेती है और उसे अपने लिए भी डर लगता है। जिसके बाद रॉनी उस कमरे से निकल जाता है लेकिन, मल्ला अपनी जान बचाती है और वहां से निकलने की कोशिश करती है। मन्नत सभी घर आने की तैयारी में रहते है। जहाँ विशाखा को भी पुलिस गिरफ्तार करती है लेकिन विशाखा अपना नाटक शुरू करती है और सभी से माफ़ी मांगती है लेकिन कोई भी उसे माफ़ नहीं करता है और विक्रांत कहता है जो भी उसने किया है उसकी सजा उसे मिलकर रहेगी। विशाखा जाते – जाते यशिका का नाम लेती है और कहती है कि, सजा यशिका को भी मिलनी चाहिए क्यूंकि, उसने मदद की थी दुआ को गिरफ्तार करवाने में।
मल्ला की चाल
मल्ला को भागते हुए रॉनी देख लेता है और वो यशिका से मदद मांगता है कि, अब उसे पकड़ना होगा। यशिका को पता चल जाता है कि, ऐश्वर्या की मौत हो गई है। जिसकी वजह से अब उसे मल्ला को पकड़ना होगा। यशिका मल्ला को पकड़ती है और उसे बांध देती है। यशिका अपना नाटक शुरू कर देती है और बताती है सभी की चिंता उसे है इसलिए रॉनी को खाना खा लेना चाहिए। मन्नत और विक्रांत को लेकर दुआ तारीफ करती है और बंटी से कहती है कि, दोनों जभी मुश्किल में थे एक – दूसरे की बात समझ जाते थे और सब कुछ अपने हिसाब से करने लगते थे। बंटी अब अपने इंदौर जाने की बात करता है। जहाँ सभी लोग धैर्य को मनाते है और मन्नत कहती है वो कल के लिए रुक जाएगी। घर पर मल्ला अब यशिका को बचाने के लिए कहती है क्यूंकि ऐसा नहीं हुआ तो, विशाखा नाम लेगी और सब कुछ खराब कर देगी। मल्ला के हिसाब से यशिका युवी के कमरे में जाती है और उसे इमोशनल ब्लैकमेल करती है कि, अब मल्ला और सभी लोग पुलिस के पास चले जाएंगे। विक्रांत के साथ सभी घर आते है और यशिका को देखकर मन्नत अपना बदला याद करती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत विशाखा को गिरफ्तार करवाता है। जिसके बाद विशाखा कहती है सजा यशिका को भी मिलनी चाहिए। दुआ को किडनैप करने में उसका भी हाथ है। मन्नत और विक्रांत यशिका को सजा देने की बात करते है। जिसके बाद मन्नत कहती है मल्ला के साथ – साथ यशिका को भी जेल जाना होगा।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

