32 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन्नत 6th मार्च 2026 रिटेन अपडेट : मन्नत की जान पर आया खतरा, फूटा विक्रांत का गुस्सा

मन्नत 6th मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत हो चुकी है दुआ के लिए परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां, मन्नत और धैर्य अपनी कोशिश में लगे रहते है कि किसी भी तरह वो आज ऐश्वर्या राय सिंह का प्लान खराब कर देंगे।

धैर्य का प्लान

वही दूसरी तरफ धैर्य को भांग की गोली मिल जाती है और इस बीच बच्चों का कंपटीशन भी शुरू हो जाता है। मन्नत दुआ और विक्रांत के डिश पर होती है। वही अगले राउंड के लिए विक्रांत सभी को कुछ वक्त देता है और कहता है कि जो भी उन्हें बनाना है वो बना सकते है लेकिन अभी जायदा टाइम नहीं है उनके पास। मन्नत दुआ को समझाती है और कहती है उसे कि, कुछ दुआ को मदद चाहिए ? मन्नत की मदद लेने से दुआ मना के देती है। जिसके बाद अब मन्नत और बंटी दुआ को ऑल द बेस्ट कहते है। वही बंटी दुआ को युवी के लिए कहता है कि, उसे आज मजा चखाना होगा। जिसके बाद मन्नत दोनों को समझाती है कि, किसी के बारे में भी उन्हें उल्टा नहीं कहना चाहिए।

ऐश्वर्या पर मुसीबत

धैर्य वहां आता है और मन्नत से कहता है कि, ऐश्वर्या को अब बातों में बिजी रखना होगा क्योंकि भांग वो मिलाने जा रहा है। ऐश्वर्या मन्नत से बात करती है और मन्नत ऐश्वर्या से उसे बीते हुए टाइम को लेकर जानना चाहती है। तब तक किचन में जाकर धैर्य भांग की गोली मिला देता है जिसे मन्नत और धैर्य दोनों का ही काम बन जाता है। कम बने के बाद मन्नत वहां से ऐश्वर्या को जाने के लिए कहती है क्योंकि मन्नत ने उसका टाइम काफी ज्यादा वेस्ट कर दिया होता है। युवी यशिका को बताता है कि, उसे खाना बनाने नहीं आया है इसलिए कुछ करना होगा। यशिका युवी को चिंता करने से मना करती है क्योंकि उसके प्लान में युवी की जीत होगी। यशिका किसी भी तरह यूवी को जितवाने के लिए लाइट गिराने का सोचती है और कही ना कही ऐसा करने पर मन्नत की जान खतरे में आ जाती है।

विक्रांत का फूटा गुस्सा

मन्नत को किसी भी तरह विक्रांत बचा लेता है और इस बीच ही दुआ की डिश को युवी खुद से बदल देता है। ऐश्वर्या और मल्ला किचन में फ्रीजर को बदलने की बात करते है और मल्ला कहती है हर बार ऐश्वर्या उसे नौकरो वाला काम क्यों देती है ? ऐश्वर्या कहती है उसे यही करना जरूरी है और समझना भी होगा उसे। इस बीच ही दुआ अपनी डिश को देखती है और विक्रांत से कहती है युवी ने उसके डिश को चुरा लिया है। दुआ युवी के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है और मन्नत दुआ को शांत करवाती है। जिसके बाद दोनों के बीच फिर से कंपटीशन होता है कर युवी को लेकर सभी को पता चल जाता है कि, युवी ने ये डिश नहीं बनाई है और इस बीच ही विक्रांत का गुस्सा उस पर फूट जाता है।

 क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत और विक्रांत के बीच डांस शुरू होता है। जहां ऐश्वर्या अब मन्नत और दुआ को परेशान करने की नई चाल सोचती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here