मन्नत 4th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत अब रिपोर्ट को देखकर हो चुकी है परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत दुआ से होती है। जहां विक्रांत दुआ के साथ टाइम स्पेंड करता है और विक्रांत के साथ उसे बहुत ही अच्छा लगता है।
मन्नत हुई इमोशनल
दुआ सोचने लग जाती है कि, विक्रांत इतना भी बुरा इंसान नहीं है। ऐसे में अब विक्रांत से बात करते वक्त दुआ को नानी की याद आ जाती है और वो कहती है नानी उसकी ही सिर्फ बात सुनती है इसलिए अभी उसे फोन करना होगा विक्रांत अपना फोन देता है बात करने के लिए जिस पर बंटी कहता है कि वो क्यों इतना परेशान हो रहा है ? ऐसे में विक्रांत कहता है कि, वो दुआ के लिए इतना कर सकता है। रॉनी को दुआ फोन करती है। जहां, विक्रांत का नंबर देखकर रॉनी परेशान हो जाता है लेकिन, असल में वो दुआ होती है। दुआ कहती रॉनी से बात करती है और तब तक मन्नत वहां आ जाती है। मन्नत की वजह से दुआ ज्यादा बात नहीं कर पाती है और विक्रांत दुआ के सामने मन्नत से कहता है कितना समय लगा दिया है उसने ? जल्दी आना था उसने ? वही मन्नत विक्रांत को थैंक यूं कहती है और वहां से चली जाती है।
ऐश्वर्या की मुसीबत
मल्ला और सभी यशिका का के कॉल का वेट करते है। उसके नकली मां – बाप के फोन पर जहां, यशिका का फोन आता है और वो कहती है अब इसे ज्यादा लेट हुआ तो वो पैसे काट लेगी लेकिन तब तक मल्ला की आवाज सुनकर यशिका के होश उड़ जाते है। वही सलूजा मेंशन में मन्नत ऐश्वर्या को देखती है और ऐश्वर्या से बात करने की कोशिश करती है। मन्नत कहती है उसने कुछ अच्छा खाना बनाया है तो उसे टेस्ट करवाना है इसलिए आरजू उसकी मदद कर सकती है ? आरज़ू इस चीज के लिए परेशान हो जाती है लेकिन, मन्नत को मना नहीं कर पाती है। जिसके बाद मन्नत ऐश्वर्या से जुड़ी कई बात आरज़ू को बताती है। ऐसे में मन्नत की ये अब बात सुनकर आरज़ू डर जाती है। लेकिन आरज़ू सच नहीं कहती है। वही यशिका को मल्ला और विशाखा दोनों ही अब यशिका का वेट करते है और आते ही यशिका सबसे पहले अपने नकली मां – बाप को बचाती है जिसके बाद वो ऐश्वर्या का सच बताने के लिए तैयार होती है। क्योंकि यशिका को मल्ला और विशाखा ने धमकी दी होती है कि, अगर ये बात विक्रांत को पता चली तो क्या होगा ? यशिका कहती है कि वो बता सकती है लेकिन ऐश्वर्या का सच पता चलेगा तो क्या होगा ? ये बात सुनते ही सबके होश उड़ जाते है।
मन्नत के सामने आया सच ?
मन्नत को धैर्य रिपोर्ट भेज देता है और उसे घर पर रिपोर्ट देखने के लिए कहता है। ऐसे में मन्नत रिपोर्ट्स देखती है और रिपोर्ट नेगेटिव होती है। जिसे लेकर मन्नत परेशान हो जाती है। वही ऐश्वर्या राय सिंह को यशिका बाहर आने के लिए कहती है क्योंकि, यशिका सारा सच बता देती है और कहती है किसी भी तरह से कुछ भी हो जाए लेकिन, ऐश्वर्या का सच वो लाकर रहेगी अभी के समाने। यशिका DNA टेस्ट की बात करती है कि रिपोर्ट्स में भी उन्होंने ही गलत साबित किया है ये बात मन्नत को पता चलेगी तब क्या होगा ? यशिका बताती है कि किस तरह उसने पार्टी में धैर्य और मन्नत पर नजर बनाई हुई थी और किस तरह से सारा सच उसे समझ आ गया था। ऐश्वर्या को यशिका छिपने से मना करती है लेकिन ऐश्वर्या सामने नहीं आती है। मन्नत धैर्य से ऐश्वर्या की बात को लेकर इमोशनल हो जाती है क्योंकि, ऐश्वर्या को लेकर उसे समझ नहीं आता है ये सब कैसे हुआ है ? वही धैर्य मन्नत को शांत करवाता है और कहता है कि शायद ऐसा ही कुछ हो ? शायद वही आरज़ू हो ? मन्नत धैर्य को ए बात पर यकीन करने से मना करती है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, आरज़ू यशिका से पूछती है कि, क्या प्लान है उसका ? यशिका अपना अगला वार दुआ पर करना चाहती है। ऐसा वो कहती है। वही दूसरी तरफ ऐश्वर्या का सच सामने लाने के लिए धैर्य मन्नत को भांग का खेल खेलने के लिए कहता है। जिसे ऐश्वर्या सच कहे।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

