26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 3rd मार्च 2026 रिटेन अपडेट : अरमान और अभीरा ने की दिल की बात, मायरा को याद आई अभीरा की

ये रिश्ता क्या कहलाता है 3rd मार्च 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, अब देखने मिलने वाला है कि, जहां अब अभीरा मांग रही है अरमान से जवाब।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। जहां, अभीरा और अरमान दोनों ही किचन में केक बना रहे होते है। लेकिन, अरमान अभीरा को उसे दूर रहने के लिए कहता है।

अरमान की परेशानी

दोनों अपना केक तो बनाते है लेकिन अरमान का केक खराब हो जाता है। जिसकी वजह से अरमान को अभीरा अपना केक ले जाने के लिए कहती है। मायरा अपने नेक पर टैटू बना लेती है। जिसके बाद मायरा को पता चलता है कि, मुक्ति ने नहीं बनाया टैटू। अभीरा अरमान से सवाल करती है कि, क्या उसकी मायरा ने उसे मिस किया है कभी ? इस बीच ही अरमान और अभीरा दोनों का ही केक खराब होने के कारण अरमान अभीरा पर चिल्लाता है कि, हर बार अभीरा कुछ ना कुछ करके खराब कर देती है। मेहर अभीरा और अरमान दोनों को एकसाथ कुकिंग क्लास में देखती है। अभीरा अपना केक देती है अरमान को के जाने के लिए लेकिन अरमान मना कर देता है। दोनों को साथ देखकर मेहर अपने पापा को ऑफर करती है कि, उसे अरमान से शादी करनी है। मित्तल साहब इस बात से राजी नहीं करते है। लेकिन, मेहर गाड़ी की धमकी देती है कि वो इस बात को नहीं समझे तो, मेहर और गाड़ी दोनों ही कोई अलग जगह मिलेगी। मेहर अपने पापा को समझाती है लेकिन, मित्तल साहब अपने जिद्द पर रहते है कि, उसे शादी जैसे शब्द से नफरत हो गई है। अरमान को होलिका के समय पर अभीरा की याद आ रही होती है कि किस तरह से अभीरा ने सब कुछ किया है और अब अभीरा पूरी तरह बदल गई है।

अभीरा की चिंता

अरमान से दादी सा पूछती है वो क्या सोच रहा है ? अरमान कहता है अभीरा के बारे में वो सोच रहा है। मायरा के लिए अरमान कहता है उसके सामने अभीरा और उसके मुलाकात का जिक्र नहीं करना है। नहीं तो सब खराब हो जाएगा। अरमान सभी को ये बात कहता है तब तक मेहर वहां आ जाती है और पूछती है मायरा से क्या भी कहना है ? अरमान की बात को छिपाने के लिए विद्या कहती है कि, मायरा का सरप्राइज है कल इसलिए, वो किसी को भी कुछ भी कहने से मना कर रहा है। मेहर बताती है कि, उसने कल होली पार्टी रखी है। जिसे सुनकर अरमान परेशान हो जाता है। मुक्ति मायरा को मनाती है क्योंकि मुक्ति ने टैटू नहीं बनाया होता है। दोनों के पास अरमान और अभीरा का समान आता है। जहां दोनों कार्ड और केक के लिए कन्फ्यूज हो जाते है। मायरा को पता चल जाता है कि, कार्ड उसके घर से आया है। जिसके बाद केक को दोनों टेस्ट करते है। वही घर में होलिका दहन की शुरुआत हो जाती है। मेहर अरमान से पूछती है कि, वो क्यों नाराज है इतना? जहां अरमान पार्टी की बात करता है और मेहर उसे पूछती है कि, वो कहां गया था ? उसने बताया नहीं ? अरमान का हाथ आग में जलने वाला होता है लेकिन, मेहर उसे बचा लेती है। मेहर अभीरा और अरमान को दोनों को अलग करने का फैसला करती है। मित्तल साहब अपने बेटी को लेकर परेशान हो जाते है। दादी सा सबकी नजर उतारती है और इस बीच ही मैहर को खांसी आने लग जाती है। विद्या उसका ख्याल रखती है और तब तक दादी सा अभीरा को फोन करने का सोचती है।

अभीरा का फैसला

अरमान अपने हाथ को लेकर परेशान हो जाता है। लेकिन मेहर के आने पर वो मेहर को हाथ नहीं लगाने देता है। जिसके बाद अरमान को मेहर प्रोजेक्ट के बारे में बताती है कि, रिडेवलपमेंट के काम वो अब संभालेगी जिसकी वजह से अब अरमान का काम कम होगा। अरमान इस चीज के लिया कहता है वो काम अच्छा किया है उसने क्योंकि वो वहां के लोगों का चेहरा भी नहीं देखना चाहता है। अभीरा होली ना खेलने की तैयारी करती है। जिसके बाद अभीरा अगली सुबह सभी को होली खेलने से मना करती है और सोचती है उसकी बेटी का ये त्योहार था वो कैसे खेलेगी उसके बिना ?

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अभीरा अरमान के घर आती है। जहां अरमान उस पर इल्जाम लगाता है कि, उसने सबकी होली खराब कर दी है। वही दूसरी तरफ, अभीरा को चोट लगने वाला होता है। जहां अरमान उसे बचा लेता है। भांग के नशे में अरमान अभीरा दोनों एक दूसरे से अपना प्यार कबूल करते है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें