मन्नत 2nd फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत और विक्रांत हो रहे है दुआ के लिए परेशान।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत ओर धैर्य से होती है। जहां धैर्य कहता है कि, उसे समझना होगा कि, दुआ पर जो भी खतरा था वो अब नहीं है। क्या दुआ यहां से चली जाएगी तो खतरा टल जाएगा ?
मन्नत हुई इमोशनल
हमें उल्टा खुश होना चाहिए कि, दुआ को हमने ऐसा बनाया है जिसे वो इंदौर से यहां तक आ गई है। मन्नत इन सभी बातों को समझती है और कहती है धैर्य बिल्कुल ही सही कह रहा है और अब उसे दुआ की चिंता नहीं बल्कि ऐश्वर्या की चिंता करनी होगी। जिसे वो ऐश्वर्या राय सिंह का पर्दाफाश कर सके। वही, मन्नत और दुआ के लिए विक्रांत परेशान होता है और विक्रांत यूवी से सबके सामने पूछता है क्या दुआ के साथ जो भी उसने किया है क्या युवी ने ही किया है ? युवी काफी देर तक कुछ कहता नहीं है और दुआ को लेकर मल्ला परेशान हो जाती है कि उस दुआ की वजह से क्या – क्या युवी को झेलना होगा। युवी कहता है कि उसने ऐस कुछ नहीं है। दुआ उसकी अच्छी दोस्त नहीं है लेकिन वो चाहता है कि, किसी भी तरह वो भी इस कॉम्पीटिशन में हिस्सा रहे। मन्नत दुआ को लेकर वहां आती है और कहती है दुआ ने सब कुछ खुद संभाल लिया है और वो ठीक भी है इसलिए अब उसे चिंता करने की बात नहीं है और वो हिस्सा भी बनेगी इस चीज का। विक्रांत दुआ के पास आता है और दुआ वही धागा दिखाती है जो विक्रांत ने उसे बांधा होता है। दुआ के करीब जाने की कोशिश विक्रांत करता है लेकिन मन्नत उसे दूर कर देती है।
ऐश्वर्या की मुसीबत
धैर्य इस बीच वहां ऐश्वर्या के लिए प्लान बनाता है और मैनेजर को सभी के सामने कहता है सेफ्टी नहीं है यहां। बच्चे तभी काम करेंगे जब स्टेज पर मैनेजर और ओवनर दोनों रहेंगे। धैर्य की बात मैनेजर विक्रांत और आरज़ू को बताने जाता है और दोनों इस बात से अग्री कर जाते है। वही कंपटीशन में मन्नत दुआ के लिए परेशान रहती है और धैर्य उसे पूछता है AC का बटन कहां है ? मन्नत को धैर्य अपनी प्लानिंग बताता है और मन्नत उसे कहती है दूसरी तरफ है। धैर्य चालू तो करता है AC लेकिन बंद भी कर देता है। जिसे दुआ ऐश्वर्या को रूल बताती है और AC का चालू रहना भी सही नहीं बताता है। विक्रांत दुआ की मदद करना चाहता है और इस बीच ही अलग ही कनेक्शन दुआ से लगता है। मल्ला को यशिका के नकली मां – बाप का एड्रेस मिल जाता है और वो ये बात विशाखा को बताती है। मन्नत दुआ को लेकर सोचने लग जाती है कि, अगर ऐश्वर्या की वो बिन मांगी मन्नत है तो, दुआ उसकी मांगी हुई मन्नत है। उसकी जिम्मेदारी मन्नत की जिम्मेदारी है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत और धैर्य ऐश्वर्या के DNA के लिए अपने प्लान को कामयाब करते है। जहां, ऐश्वर्या के कैप में पसीना होता है के धैर्य उस कैप को लेने की कोशिश करता है। इस बीच ही मन्नत और धैर्य अपने प्लान में कामयाब हो जाते है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

