26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन्नत 21st फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : विक्रांत ने रखी मन्नत के सामने शर्त, सच आया सामने

मन्नत 21st फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत पार्टी में पहुंच चुकी है और विक्रांत से जुड़ा सारा सच उसके सामने आ गया है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत के साथ धैर्य अंदर जाने से मना कर देता है। क्योंकि, धैर्य को उसका अतीत याद आने लग जाता है।

मन्नत हुई इमोशनल

मन्नत धैर्य को समझाती है और कहती है अगर उसका मन नहीं है तो ठीक है वो अंदर नहीं जाएगी। वही दूसरी तरफ, विक्रांत के पार्टी में मन्नत एंट्री करती है। जहां ऐश्वर्या अपने टिकट एजेंट से बात करती है लेकिन, मन्नत की नजर ऐश्वर्या पर नहीं जाती है। वही दूसरी तरफ मन्नत पार्टी में आती है और देखती है किस तरह से यशिका पार्टी को होस्ट कर रही है। ऐसे में यशिका विक्रांत के साथ डांस करती है और उसे अपने प्यार का इजहार करती है। जिसके बाद विक्रांत और यशिका को साथ देखकर मन्नत के मन में कई सवाल आते है। लेकिन विक्रांत मन्नत से कुछ कहता नहीं है। विक्रांत मन्नत को लेकर इमैजिन करने लग जाता है कि, मन्नत के साथ वो डांस कर रहा है।

यशिका की मुसीबत

जहां वो सारे गिले शिकवे भुला कर अपनी दुनियां में होते है। यशिका विक्रांत को प्रपोज करती है। वही दूसरी तरफ, विशाखा और मल्ला दोनों ही, यशिका की मॉम की साड़ी को लेकर बात करते है। जहां वो कहती है ये साड़ी बहुत ही ज्यादा फेमस डिजाइनर ने बनवाई है। विशाखा साड़ी को पूरा देखना चाहती है लेकिन, मल्ला ऐसा करने से मना कर देती है। पार्टी में जाकर मन्नत को काफी टाइम हो गया होता है। जिसके लिए धैर्य चिंता कर रहा होता है और अंदर जाने की सोचता है। मन्नत को देखकर ऐश्वर्या वहां से जाने की कोशिश करती है और ऐश्वर्या बाहर भी धैर्य को देख लेती है। जिसके बाद ऐश्वर्या वहां से बचकर बाहर जाने की कोशिश करती है।

मन्नत की मुसीबत

यशिका मन्नत को देख लेती है और उसे लगने लगता है कि, शायद अब विक्रांत उसे रिजेक्ट कर देगा। युवी उसके सामने ही मल्ला को मां कहता है और ये सब देखकर मन्नत को समझ नहीं आता है कि, ये सब हो क्या रहा है ? विक्रांत ने उसे झूठ क्यों कहा है ? विक्रांत धैर्य और मन्नत के रिश्ते को लेकर सोचता है और कहता है शायद उसे भी यही करना चाहिए।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत ऐश्वर्या के चिल्लाने की आवाज सुनती है। जहां, उसके कपड़े में आग लग गई होती है। ऐश्वर्या को देखकर मन्नत हैरान हो जाती है। मन्नत अपने डील के पेपर्स मांगती है। जहां, विक्रांत शर्त रखता है कि, वो तभी पेपर साइन करेगा और पैसे देगा जब दुआ के साथ – साथ वो कैटरिंग भी करेगी।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें