26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन्नत 14th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : जूनियर शेफ का चेहरा बनी दुआ, विशाखा का इमोशनल ड्रामा

मन्नत 14th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब मन्नत को हो रही है नीतू की चिंता।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत धैर्य से कहती है कैसे वो सब करने वाली है क्योंकि पैसे तो सारे खो गए हैं।

विशाखा का इमोशनल ड्रामा

धैर्य मन्नत को चिंता करने से मना करता है और उसे कहता है कि कुछ ना कुछ वो कर लेगा। विक्रांत को बार – बार नीतू की याद आती है कि, किस तरह से नीतू अपने मुश्किल दौड़ में है। जहां सबसे ज्यादा उसे विक्रांत की जरूरत है और वो वही नहीं है। ऐश्वर्या सारे पैसे खुद रखने की बात करती है क्योंकि, सबसे ज़्यादा पैसे उसके लगे हुए हैं। ऐसे में विशाखा और मल्ला अपने चोट पर दवा लगाते है और ऐश्वर्या का गुस्सा फूट जाता है कि, किस तरह से वो ये सब कर रही है ? क्योंकि दोनों को अभी विक्रांत के पास होना चाहिए। विक्रांत नया नाटक ना शुरू कर दे। विशाखा विक्रांत के पास जाती है। जहां, विक्रांत सच बात नहीं बताता है विशाखा के कई बार पूछने पर भी। ऐसे में अब विशाखा बाहर जाकर चोट लगने का नाटक करती है और विक्रांत परेशान हो जाता है। विक्रांत विशाखा को बताता है कि, नीतू की तबियत बहुत खराब है और अब वो चाहता है कि वो नीतू की मदद कर दे। विशाखा यहां अपना इमोशनल ड्रामा शुरू कर देती है। जहां वो कहती है अब धीरे – धीरे सब कुछ वो उसके नाम कर देगा। कुछ दिन बाद वो घर से निकाल देगा। लेकिन ऐसा उसे नहीं करना चाहिए।

विक्रांत की मुसीबत

विक्रांत से बात करने के लिए मल्ला भी वहां आती है और वो भी कहती है अगर ऐसी बात है तो उसे अब सबसे पहले युवी को लेकर वहां से जाना होगा। क्योंकि उसे पहले से ही कोई पसंद नहीं करता है और अब और भी ज्यादा दिक्कत होगी। विक्रांत दोनों।को समझाता है और कहता है ऐस कुछ भी नहीं होने वाला है। मन्नत नीतू के पास आती है। जहां दुआ कहती है अपनी मां से की अब नानी नहीं बचने वाली है क्या ? नीतू को लेकर मन्नत ऐसा कहने से मना कर देती है और कहती है ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। मन्नत दुआ को यही बैठने के लिए कहती है और उसे मंदिर जाना होता है। दुआ जिद्द करती है वो भी मन्नत के साथ जाएगी।

दुआ की मुसीबत

मन्नत जैसे ही खड़ी होती है। वैसे ही गिर जाती है। जहां दुआ देखती है कि, मन्नत के पैरों में चोट लगी हुई है। मन्नत दुआ को चिंता करने से मना करती है लेकिन दुआ अपने भी चप्पल निकाल देती है और मन्नत के साथ मंदिर जाने की बात करती है। जैसी देखकर मन्नत इमोशनल हो जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, पंडित जी मन्नत को कहते है दुआ सारी परेशानी का हल है उसके जीवन में जितनी भी परेशानी है दस सबको हल कर देगी। दूसरी तरफ, जूनियर शेफ के लिए विक्रांत चेहरा रिवील करता है। जहां दुआ का चेहरा देखने को मिलता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें