26.4 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

मन्नत 10th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : मन्नत ने बताया धैर्य को सच ? विक्रांत हुआ नीतू को लेकर परेशान

मन्नत 10th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां अब विक्रांत को नीतू का सच पता चल जाता है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत दुआ से होती है।। जहां, दुआ अपने केक को ठीक करके वहां से चली जाती है।

मन्नत हुई परेशान

इतने ही देर में यूवी वहां तैयार हो कर आता है और यशिका विक्रांत को बताती है कि, किस तरह से युवी ने अब खराब कर दिया हुआ है। परफेक्ट शॉट लेकर वहां से विक्रम चला जाता है। जहां यशिका देखती है युवी ने सब कुछ ठीक करके अपना फोटो शूट करवा लिया है। ऐसे में, यशिका को विश्वास नहीं होता है कि, युवी ने सब कुछ खुद ही ठीक किया हुआ है। विक्रम को विक्रांत बाहर छोड़ने चले जाता है। वही मन्नत धैर्य के पास आती है और उसे परेशान देखकर धैर्य उसे परेशान होने की वजह पूछता है।

ऐश्वर्या का सच

मन्नत धैर्य से बात छिपाने की कोशिश करती है लेकिन बाद में धैर्य के समझाने के बाद वो कहती है उसने बाहर अभी ऐश्वर्या राय सिंह को देखा है। ऐसे में, ये सुनकर धैर्य परेशान हो जाता है और मन्नत को गलत फहमी बताता है। लेकिन मन्नत कहती है कुछ भी नहीं है ये उसने सच में देखा है। विक्रांत और मन्नत का सच जानने के लिए विशाखा और मल्ला आपस में बात करते है मन्नत को लेकर जहां दोनों ही उसकी बुराई करते है लेकिन विक्रांत दोनों को ऐसा करने से मना करता है क्योंकि मन्नत की इस घर में कोई जगह नहीं है। जिसे सुने के बाद विशाखा और मल्ला को शांति मिलती है। लेकिन, कमरे में आने के बाद विशाखा और मल्ला की कॉफी ऐश्वर्या फेंक देती है। ऐश्वर्या को परेशान होता देख वजह पूछते है। जहां ऐश्वर्या कहती है मन्नत को उसने देखा है।

विक्रांत हुआ नीतू को लेकर परेशान

ऐश्वर्या की ये बात सुनकर सभी परेशान हो जाते है। वही मन्नत धैर्य से माफी मांगती है कि, उसने काम नहीं किया है जिस काम के लिए वो बाहर गई थी। मन्नत को धैर्य शांत होने के लिए कहता है और कहता है सब कुछ हो जायेगा। ऐसे में ऐश्वर्या को मल्ला कहती है विशाखा और मल्ला दोनों यशिका को देख लेंगे। लेकिन ऐश्वर्या को मन्नत को देखना होगा। धैर्य मन्नत से पूछता है क्या विक्रांत दे सकता है कोई कातिल का साथ ? मन्नत कहती है बिल्कुल भी नहीं। विक्रांत का मैनेजर उसे बताने आता है कि मन्नत क्यों आई है मुंबई ? दोनों की बातों को ऐश्वर्या भी सुन रही होती है। जहां मैनेजर कहता है मन्नत की मां की तबियत खराब है। ऐसे में ये सुनकर नीतू की याद विक्रांत को आने लग जाती है और वो इमोशनल हो जाता है। ऐश्वर्या ये बात सुनकर मन्नत के खिलाफ साजिश रचने की कोशिश करती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, ऐश्वर्या अपने गुंडों से मन्नत को नुकसान पहुंचाने की बात करती है। जहां मन्नत कुछ देर तक गुंडों से लड़ती है लेकिन तभी वो बैग लेकर ऐश्वर्या भाग जाती है और उसे पकड़ने के लिए मन्नत उसे बेनकाब करती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें