31 C
Mumbai
बुधवार, जनवरी 21, 2026

मन्नत 5th जनवरी 2026 रिटेन अपडेट : विक्रांत और दुआ की अनोखी मुलाकात, मन्नत हुई बेहोश

मन्नत 5th जनवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां मन्नत अब दुआ को लेकर हो जाती है परेशान।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत जहां दुआ बस स्टैंड पर जाती है और टिकट लेने की कोशिश करती है। लेकिन दुआ के अकेले होने के कारण कोई भी उसे टिकट नहीं देता है।

मन्नत हुई बेहोश

विक्रांत उसी शहर में होता है लेकिन प्लेन के कैंसिल होने की वजह से बार – बार विक्रांत और उसकी टीम को प्रॉब्लब देखने को मिलता है। दुआ को बस की टिकट नहीं मिलती है लेकिन अंजान शख्स, से वो सुनती है कि, बस में बैठकर कोई भी मुंबई जा सकता है। मुंबई जाने के लिए दुआ छिपते – छिपाते बस के ऊपर बैठ जाती है। बुआ को बार – बार घर की याद आती है और मन्नत अब कमरे में दुआ को उठाने जाती है और वो देखती है कि, दुआ वहां नहीं है बल्कि, उसका एक लेटर होता है। जहां वो लिखी होती है कि, मुंबई दुआ जा रही है और दुआ विक्रांत के होटल मेजबानी में जा रही है। मन्नत ये सुनकर डर जाती है और विक्रांत की बातें उसे याद आने लग जाती है। वही चिल्ला – चिल्लाकर मन्नत धैर्य को ये बात बताती है। मन्नत सब कुछ सोचकर बेहोश हो जाती है। जिसके बाद धैर्य उसे हिम्मत देता है कि, वो कुछ ना कुछ कर लेगा। धैर्य मन्नत अपनी टीम के साथ दुआ को ढूंढने जाते है।

आरज़ू का ड्रामा

आरज़ू और यशिका दोनों बस से जाना नहीं चाहते हे लेकिन विक्रांत के पास कोई ऑप्शन नहीं होता है। जिसके बाद वो बस में सबके साथ बैठ जाता है। धैर्य और मन्नत दोनों बस स्टैंड पर आते है और दुआ को ढूंढते है लेकिन वो मिलती नहीं है। रॉनी को समझ नहीं आता है सालों बाद दोनों की किस्मत में क्या लिखा हुआ है ? विक्रांत को यशिका वेट करने को कहती है और यशिका अपने भाई से बात करती है कि, उसके भाई को धमकी मिली है कि, पैसे तैयार नहीं हुए तो, जान चली जाएगी। यशिक कहती है वो जल्द से जल्द कुछ करती है। यशिका अपने तबियत का बहाना देती है और पूरा बस बुक करने को कहती है ये बात दुआ सुन लेती है और हंसने लग जाती है लेकिन, विक्रांत के सामने ना आए वो इसलिए वो वहां से छिप जाती है।

आरज़ू का ड्रामा

बस में बैठकर आरज़ू से विक्रांत माफी मांगता है क्योंकि इतनी बड़ी होकर भी आरज़ू उसके साथ आ रही है। आरज़ू और यशिका के बीच इस बीच ही टशन देखने को मिलता है। जहां आरजू गरीबों में पानी देती है और यशिका कहती है आरज़ू बहुत दयालु है लोगों के लिए ये बहुत कुछ कर सकती है। यशिका आरज़ू से बच्चे की नैपी बदलने को कहती है और आरज़ू कर भी देती है। मल्ला से विक्रांत कहता है, युवी के साथ उसे जाना होगा उसे क्योंकि वो उसकी मां है। मल्ला पर विक्रांत अपने आदमियों को नजर रखने को कहता है। मन्नत और धैर्य की हालत खराब होती है क्योंकि बस निकलने का टाइम हो गया है लेकिन दुआ अभी तक नहीं मिली है। बस से दुआ की नजर मन्नत पर जाती है लेकिन वो मां के सामने आने के बजाय छिप जाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत अपनी दुआ को पूरी जगह ढूंढ रही होती है। जिसके बाद, विक्रांत को गिरने से दुआ बचाती है और पूरी जर्नी विक्रांत दुआ के साथ ऊपर बैठकर जाता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें