बड़े घर की छोटी बहू के शनिवार के एपिसोड में अहाना घर जाने को कहती है तो उसका बॉस कहता है कि आज वह ऑफिस की गाड़ी से उसे छोड़ देगा। अहाना ने कहा स्टाफ वाले ऐसे भी हमारे लिए तरह तरह की बातें बनाते हैं तो हमारा साथ जाना ठीक नहीं है।
बॉस ने कहा लोगों की बातों पर क्या ध्यान देना और आपके लिए यह बातें कितनी महत्वपूर्ण लगती हैं? बॉस ने कहा ऐसे भी मैं नहीं मेरा ड्राइवर गाड़ी चलाएगा। अहाना जैसे ही केबिन से बाहर निकली उसके बाकी एम्प्लाइज उसे ताने मारने लगे कि यह तो थोड़ी देर में काम करके और अटेंडेंस लगाकर जा रही है।
उसके बॉस वहां आये और बाकी के एम्प्लाइज उससे कहने लगे कि वह अहाना की तरफदारी ज़्यादा करता है। बॉस ने कहा उसका क्या मतकब है? मैं क्या लड़का लड़की करता हूँ? उसने कहा जो हम देख रहे हैं वही कह रहे हैं।
व
रुम्पा ने कहा कि अहाना के प्रोजेक्ट्स आप अप्रूव करते हैं और उसको हाफ डे की जगह फुल डे अटेंडस मिल रही है। बॉस ने कहा अहाना भी हाफ डे ले लेगी। जैसे ही वह दोनों जाने लगे रुनपा ने कहा कि ससुराल में रहती है तो दिखाना पड़ता है कि वह काम करती है।
अहाना वापस आयी और उसने कहा कि उसपर उनकी बातों का असर नहीं पड़ता। साथ ही कहा कि वह लोग उसके जैसे काम करके दिखाए फिर बात करेंगे।
अर्जुन अहाना के ऑफिस के बाहर आया और उसने अहाना को बॉस की गाड़ी में बैठता देखा। अहाना बैठने ही जा रही थी कि उसने उसे रोक लिया। अर्जुन ने पूछा वह कहां जा रही है? अहाना ने बदले में पूछा कि वह यहां कैसे? अर्जुन ने कहा उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।
अर्जुन ने कहा अब पकड़ी गयी तो डर रहीं हैं। अहाना ने कहा डर क्या चीज़ का? अहाना ने कहा बॉस उसे घर तक छोड़ने का रही थे। अर्जुन ने कहा उसकी क्या ज़रूरत थी वह क्यों आपकी चिंता कर रहे थे? इतना चिंता कर रहे थे तो मुझे कॉल कर देते मैं उसका पति हूँ।
अर्जुन ने बॉस से कहा कि मुझे पता है कि जब अहाना आपके कमरे में आती है तो आपको कितना अच्छा लगता है। इसके साथ ही जब वह आती है तो आपके कमरे के बाहर बिजी का बोर्ड लगा होता है।
अहाना ने अर्जुन को चुप रहने को कहा। बॉस ने कहा आपको अपनी पत्नी पर भरोसा नहीं है? अहाना ने कहा कि वह बहुत शर्मिंदा महसूस कर रही है। अर्जुन ने कहा कि अब कल से अहाना ऑफिस नहीं जाएगी। अहाना ने कहा वह कौन होते हैं यह तय करने वाले।
अर्जुन ने कहा माँ ने मेरी शादी कराई थी मैंने खुद नहीं की।अहाना ने कहा फिर तो आपकी कोई ज़िम्मेदारी ही नहीं बनती वह खुद सब संभाल लेगी। अहाना ने कहा आप जैसे इंसान कभी नहीं बदल सकता।
अहाना ने बॉस से कहा कि वह उसे छोड़ से क्योंकि अब वह अर्जुन के साथ नहीं जा सकती। अर्जुन ने कहा यही चाहती थी न आप और वही हो रहा है। अर्जुन बाइक पर बैठ गया और उसने दोनों से कहा मजे करो।
अहाना ने बॉस से माफी मांगी और बोला कि उसे शर्म आ रही है अब उसकी गाड़ी में बैठने के लिए। बॉस ने कहा कोई बात नहीं। अर्जुन गुस्सा में घर आया तो दुर्गा ने पूछा क्या हुआ कहां गया था?
अर्जुन ने दुर्गा से कहा कि उसने अभी तक अहाना को ठीक से पहचाना नहीं। वहीं, अहाना की सभी भाभियाँ इकट्ठा हो गयी। अर्जुन ने कहा आपने बदचलन लड़की से मेरी शादी करवा दी। यह सुनकर सब हैरान रह गए।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

