31 C
Mumbai
बुधवार, जनवरी 21, 2026

मन्नत 27th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट : नीतू के ऑपरेशन के लिए मन्नत और धैर्य आए मुश्किल में

मन्नत 27th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, जहां धैर्य अब मन्नत को अपना फैसला बदलने के लिए कहता है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां , मन्नत को दुआ कहती है। पैसे ज्यादा जरूरी है और इस चीज के लिए उसे काम नहीं छोड़ना चाहिए। मन्नत समझाती है कि, पैसे से वो समान खरीद सकते है लेकिन आशीर्वाद नहीं। इसलिए जिंदगी में सबसे ज्यादा उसे आशिर्वाद कमाना चाहिए।

याशिका का नया ड्रामा

याशिका अपने चॉल वाले रूम में आती है। जहां, ड्राइवर और भाड़े की गाड़ी के लिए ड्राइवर को ये सच छिपाने के लिए वो कहती है। चॉल वाले घर में आकर याशिका अपने भाई से मिलती है और अमीरी का पर्दा हटाती है। याशिका कहती है किस तरह हमेशा उसे विक्रांत के सामने अमीर बनकर रहना होता है। इसके चक्कर में उसके पैसे खत्म हो गए है सारे। याशिका का भाई अक्षय उसे कहता है विक्रांत जब उसके पास है तो उसे चिंता करने की क्या जरूरत है ? विक्रांत से कुछ पैसे वो ले लेगी और सारा काम आराम से हो जाएगा। रॉनी नीतू को खाना खिलाता है और इस बीच ही, नीतू मुंबई – मुंबई कहता है। जहां, मुंबई के लिए मन्नत कहती है इस बार विक्रांत सर ने उन्हें ठुकराया तो सही नहीं होगा और वो दुख नहीं झेल पाएंगे। जिसके बाद रॉनी दुआ को कहते है खाना खिला देने को। दुआ बहुत ही प्यार से खाना खिलाती है। जहां नीतू को दुआ में विक्रांत नजर आता है। लेकिन अचानक ही उसे अटैक आ जाता है और दुआ रोना शुरू कर देती है। धैर्य और मन्नत, रॉनी संभालते है। नीतू के डॉक्टर का कहना होता है कि, उसे जल्द से जल्द ऑपरेशन करना होगा।

सालों बाद मन्नत आएगी मुंबई

मन्नत और धैर्य पैसे के बारे में सोचते है क्योंकि, पैसे दोनों के पास उतने नहीं है। धैर्य कहता है सेविंग के लिए पैसे है उसके पास। रॉनी और मन्नत दोनों ही लेने से मना करते है लेकिन, धैर्य कहता है ये पैसे ही अभी काम आएंगे। अक्षय अपनी बहन को कहता है उसे जिम खोलना है और विक्रांत से पैसे वो ले सकती है। याशिका कहती है वो ट्राय करेगी। विक्रांत सिन्हा के साथ डील के लिए बैठते है और सिन्हा बताते है कि, उन्होंने डेजर्ट के लिए किसी और को ऑफर किया है। विक्रांत को इस बात से कोई ऐतराज नहीं होता है और धैर्य के कहने पर मन्नत हां करने का सोचती है। विडियो कॉल पर मन्नत सिन्हा से बात करती है और उसे हां कह देती है। विक्रांत को लगता है कही ना कही उसने मन्नत की आवाज सुनी है। दूसरी तरफ, मन्नत पैकिंग करती है और दुआ को ये सब बात बताने के लिए रॉनी और धैर्य को मना करता है। जिसके बाद मन्नत कहती है बहुत डर लग रहा है उसे वहां जाने के लिए।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत अपनी मां की बरसी पर गुरुद्वारा में खाने खिलाती है और वहां तभी विक्रांत आता है। विक्रांत को कही ना कही एहसास होता है कि, मन्नत यही कही है। इस बीच ही ऐश्वर्या आ जाती है। जहां दोनों मिलने वाले होते है लेकिन, मन्नत ऐश्वर्या को देखकर हो जाती है हैरान।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें