30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन्नत 15th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट : श्रुति की जान आई खतरे में ? मन्नत का टूटा विश्वास

मन्नत 15th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत और विक्रांत के रिश्ते को लेकर किसी को कुछ समझ नहीं आता है कि कोई अब क्या करे ?

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत अपने घर आती है और घर आने के बाद रॉनी कहता है उसे समझ भी आ रहा है मन्नत से वो क्या कहे ? उसके संस्कार में कमी रह गई है।

श्रुति की जान आई खतरे में

श्रृति की ऐश्वर्या और विशाखा दोनों ही जान लेने की कोशिश करते है। जहां विशाखा श्रुति को फ्लावर बास से मारती है और हालत श्रृति की खराब हो जाती है। मन्नत अपने घर में धैर्य से पूछती है श्रृति मां आई है क्या ? धैर्य कहता नहीं है वो वही होगी। धैर्य और मन्नत दोनों ही श्रुति को लेने के लिए निकलते है। श्रुति अपनी जान को बचाने के लिए हर नाकाम कोशिश करती है। जहां वो कहती है, मां अगर इन जैसी हो तो भगवान मां ही ना बनाए। विक्रांत और मन्नत का रिश्ता उनके वजह से खराब हो गया है। इस कारण मन्नत श्रृति के लिए परेशान हो जाती है और उसे बात करने के विक्रांत के घर आती है।

क्या बच पाएगी श्रुति की जान ?

ऐश्वर्या श्रुति को लेकर अपना सारा बदला याद करती है किस तरह उसकी बेटी ने उसके साथ मिलकर जेल भेजा था। ऐश्वर्या और विशाखा दोनों ही श्रृति को जान से मारने की कोशिश करती है और मन्नत धैर्य एक दूसरे के साथ श्रुति को ढूंढने के लिए सलूजा मेंशन आते है। दीपक कहता है घर के नौकर सभी चले गए है और अब घर में कोई भी नहीं है। जिसके बाद अब विशाखा ऐश्वर्या और श्रृति का वीडियो बनाती है कि समय आने पर वो दिखा सके सबूत के खिलाफ ऐश्वर्या श्रुति पर घर के झूमर को गिरा देती है। वही मन्नत और धैर्य को इस चीज की आवाज आती है और दोनों अंदर आते है लेकिन तब तक ऐश्वर्या रवींद्र के साथ – साथ सभी चीजों को साफ कर देती है। मन्नत और धैर्य को दोनों अंदर घर में कुछ नजर नहीं आता है और वही श्रुति की लाश को किसी भी तरह रवींद्र छिपा देता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत धैर्य से कहती है विक्रांत से शादी के बाद उसे सब कुछ ठीक हो जाएगा ऐसा लग रहा था लेकिन इस रिश्ते में बचाने के लिए कुछ नहीं है। वही श्रुति को ट्रक से टक्कर देने के लिए ऐश्वर्या और विशाखा दोनों रोड पर श्रुति को लेकर आती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here