बड़े घर की छोटी बहू के शुक्रवार के एपिसोड में घर के बच्चे अहाना से कहते हैं कि उन्होंने भगवान से उनके घर आने की प्रार्थना की। वहीं, वह उसे नाचने को कहते हैं। अहाना सभी के सामने नाचती है जिसमे अर्जुन और भाभियाँ भी शामिल हो जाती हैं।
दुर्गा अहाना की माँ से कहती है कि यह ऐसे सभी के सामने नाच रही है तो इसको डांट लगाउंगी। वह कहती है कि इसे ऐसे देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। दुर्गा का बड़ा बेटा आकर उससे कहता है कि शोटू दा कहि नहीं मिल रहे।
इसी बीच टुकुन आकर दुर्गा से पूछता है कि क्या हुआ? दिरगा का बड़ा लड़का दोबारा उन्हें ढूंढने के लिए जाता है। दुर्गा अहाना को बुलाकर उससे शोटू दा के बारे में पूछती है? यह कहती है कि उसे नहीं पता वह कहां हैं।
इसी बीच शोटू दा वापस आ जाते हैं और दुर्गा उनसे पूछती है कि वह इतने समय से कहां गायब थे और उसे कुछ बताकर नहीं गए। इसी बीच शोटू दा कहते हैं कि एक काण्ड हो गया है बहुत बड़ा।
ठाकुर जी सभी के सामने शोटू दा की बेइज्जती करती है कि आप की ही वजह से घर में कई काण्ड हुए हैं। इसी बीच दुर्गा ठाकुर से कहती है कि वह खबरदार उसके मेहमानों की बेइज्जती न करे।
शोटू दा अहाना से कहते हैं कि आज उसके नौकरी का रिजल्ट आने वाला है। वह दुखी मन से कहते हैं तो अहाना कहती है कि उसका नाम नहीं आया और रोने लगती है। सभी लोग उसे समझाते हैं। अर्जुन अहाना से कहता है कि सिविल सर्विसेज की एग्जाम बहुत कठिन होती है और एक अटेम्प्ट में क्लियर नहीं होती।
इसी बीच शोटू दा कहते हैं कि पहले सुन तो लो वह कहते हैं कि उसने क्लियर कर दिया है एग्जाम और वह सोशल वेलफेयर ऑफिसर बनकर जॉइन करेगी। यह सुनकर अहाना और सभी लोग अत्यंत खुश हो जाते हैं।
शोटू दा आगे कहते हैं कि वह उसका नाम टॉप १० लोगों में आया है। अहाना अपनी सफलता है श्रेय शोटू दा उसके टीचर को देती है।
दूसरी ओर अहाना और अर्जुन अपने कमरे में बातें करते हैं। अहाना अर्जुन से कहती है कि उसे मंजली भाभी की बहुत चिंता है। अर्जुन कहता है कि पुलटू दादा मंजली भाभी से खुश नहीं है तो यह अच्छा होगा कि वह यह तलाक दे दे।
अहाना ने कहा आज उसने पुलटू दादा को उस लड़की से बात करते हुए देखा तो मंजली भाभी को अच्छा नहीं लगा। अर्जुन ने कहा वैसे ही न जैसे आपको अच्छा नहीं लगा था मेरी शादी का सुनकर। अहाना कहती है कि मेरी शादी का सुनकर आपको भी टोह अच्छा नहीं लगा था।
इसी समय सभी भाभियाँ उनके कमरे के बाहर उनकी बातें सुनने आ जाती हैं। वह कहती है कि दोनों को साथ देखकर कितना अच्छा लग रहा है। मंजली भाभी कहती है कि जहा प्यार होता है वहा सब ठीक हो जाता है।
वह कहती है कि वह अहाना तो अपने पैर पर खड़ी हो गयी है और उसे तो कोई काम नहीं आता। उसे जो आता है वह करके वह अपना और अपनी बेटी का ध्यान रखेगी लेकिन अपने पति से कुछ पैसे नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि अहाना के होते हुए उसे पूरा भरोसा है कि कुछ गलत नहीं होगा और वह सब संभाल लेगी।
वहीं, अर्जुन अहाना से कहता है कि उसने उसका ध्यान नहीं दिया और हर लड़ाई में उसे अकेला छोड़ दिया। अहाना भी कहती है कि उसने उसका ध्यान नहीं दिया और परिवार में उलझकर रह गयी। अर्जुन और अहाना ने एक दूसरे से माफी मांगी।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

