31 C
Mumbai
बुधवार, जनवरी 21, 2026

मन्नत 12th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट : मन्नत को धैर्य ने दी उम्मीद, श्रृति हुई परेशान

मन्नत 12th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धैर्य मन्नत को अपना रिश्ता ठीक करने के लिए कहता है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत धैर्य को कहता कि ये रिश्ता उसका और विक्रांत का है। उसने प्यार देखा है कि किस तरह से मन्नत के लिए विक्रांत परेशान हो जाता है।

धैर्य का विश्वास

मन्नत धैर्य को बताती है कि विक्रांत को लगता है धैर्य और उसका अफेयर चल रहा है। हालांकि विक्रांत को लेकर धैर्य कहता है उसे सुनी होगी बात। विक्रांत उसका भाई है और नहीं सुनेगा तो धैर्य उसे थप्पड़ मारेगा। धैर्य मन्नत को परेशान होने के लिए मना करता है और विक्रांत से बात करने को कहता है। धैर्य बड़े पापा बनने वाला है। जिस चीज की बधाई वो देता है और कहता है विक्रांत ऐसा भी ह लेकिन विशाखा ने अपनी पट्टी पढ़ाई है। मन्नत धैर्य की बात सुनती है और कहती है वो जाएगी मिलने के लिए। वही श्रुति मन्नत के लिए परेशान होती है और रॉनी से कहती है कि ऐश्वर्या के साथ भी ऐसा हुआ था और उसने जान अंजाने में वो सब किया जो उसे नहीं करना चाहिए। अतीत अपने आप को वापस लेकर आ रहा है। रॉनी श्रुति से कहता है दोनों को अपनी बात करनी होगी। नहीं तो सब खराब हो जाएगा।

विशाखा की चाल

श्रृति मन्नत के पास आती है और उसे कहती है,वो विक्रांत से बात करने के लिए जाएगी। मन्नत कहती है ये बात दोनों को अकेली करनी होगी। श्रृति कहती है, मन्नत और विक्रांत दोनों ही गुस्से वाले है। दोनों को समझदारी से काम करना होगा। जिसके लिए उसके साथ श्रुति जाना चाहती है लेकिन, मन्नत कहती है वो गुस्सा नहीं करेगी और बातों को समझेगी। ऐसे में ये बात मल्ला सुन लेती है और मन्नत घर आती है जहां मल्ला उसे रोकने की कोशिश करती है। विशाखा विक्रांत से बात करने की कोशिश करती है लेकिन वो कुछ सुनता नहीं है और मन्नत की यादों में। खोया हुआ रहता है। मन्नत को मल्ला धक्का दे देती है। जहां एक पल के लिए मन्नत को अपने बच्चे की चिंता होने लग जाती है। वही इस बीच ही, मन्नत मल्ला पर हाथ उठाती है और कहती है, जब वो शांत रहती है तो उसे शांत रहने दो। क्योंकि अगर मन्नत का हाथ उठा तो सही नहीं होगा। मल्ला अपनी मां को मैसेजे करती है मन्नत प्रेगनेंट है और विक्रांत से बात करने आ रही है। जिसके बाद विशाखा को ऐश्वर्या ये बात बताने आती है और फोन के जरिए बताती है कि मन्नत प्रेगनेंट है। जिसके बाद विशाखा विक्रांत को धैर्य और मन्नत को लेकर भड़काने की कोशिश करती है और कहती है मन्ना यहां आएगी और कहेगी कि, धैर्य ने उसे मैसेज किया हुआ है कि उसने प्रपोज किया हुआ है। विक्रांत को ये सब बात सुन कर बहुत बुरा लगता है और विशाखा उसे कहती है कुछ भी होगा तो कहना फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में, मन्नत विक्रांत के पास जाती है और अपने सारे पलों को याद करते हुए। विक्रांत विशाखा से मैसेज मांगता है और विशाखा उसे मन्नत और विक्रांत की तस्वीर दिखाती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विशाखा फोन दिखाती है विक्रांत को जिसमें मन्नत और धैर्य की तस्वीर होती है। मन्नत तभी वहां आती है।विशाखा उसे रोकने की कोशिश करती है लेकिन, वो कहती है उसे विक्रांत से अकेले में बात करनी है और बात पर्सनल है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें