30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

बड़े घर की छोटी बहू 10 दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट: अर्जुन की भाभी ने अहाना के लिए उसे चिढ़ाया

बड़े घर की छोटी बहू के बुधवार के एपिसोड में शोटू दा अहाना से अपनी माँ को बुलाने को कहते हैं और उसके साथ यह भी कहते हैं कि कल उसके परीक्षा और नौकरी का रिजल्ट आने वाला है। अहाना कहती है उसे नहीं लगता कि उसका कुछ होगा। वहीं, शोटू दा कहते हैं कि कोई बात नहीं वह दोबारा एग्जाम दे दे।

दूसरी ओर अर्जुन अपने कमरे में उसकी और अहाना की शादी की फ़ोटो देखता रहता है कि उसकी भाभियाँ उसके कमरे में आकर उसको चिढ़ाती हैं। वह उससे पूछती है कि वह क्या कर रहा है? वह कहता है कि सोने जा रहा है।

वह उससे पूछती है क्या वह अहाना को बुला दे? अर्जुन बहाना देता है कि कब आप जाकर उसको बोलेंगी और वह कब आएगी उसमें समय लग जाएगा तो मैं सोने जाता हूँ। वह अर्जुन से पूछती है कि उसने दोबारा अहाना से शादी क्यों की?

अर्जुन ने मज़ाक में कहा कि उसने माँ के कहने से शादी की वरना उसे नहीं करनी थी। मीता ने कहा टुकुन बता रहा था कि वह शादी के मंडप में बहुत दुखी होकर बैठा था। अर्जुन ने कहा उसे भूख लगी थी इसीलिए।

वहीं, मिस्टी और अहाना उनकी सभी बातें सुन रहीं थी। भाभीयों ने अर्जुन को चिढ़ाया कि वह तो घर पर भी उदास रहता था और कुछ खाता या पिता नहीं था। अर्जुन ने इस बात को टाल दिया।

भाभीयों ने कहा अभी भी दुखी लग रहा है तो उन्होंने दवा लाने को कहा। अर्जुन ने दवा पीने से मना कर दिया तो मिस्टी ने अहाना को ले आयी अंदर। अहाना ने कहा कि आज के दिन पति पत्नी एक दूसरे को नहीं देख सकते। भाभीयों ने उन्हें एक दूसरे से बातें करने को कहा पर बिना देखे हुए।

अर्जुन ने अहाना से कहा कि हम तो पुराने पति पत्नी हैं तो यह रस्म का क्या मतलब? अहाना ने कहा कि शादी नई है और माँ को पता चल गया तो? अहाना ने मज़ाक में कहा कि वह चाहती थी कि उसकी दोबारा शादी किसी हीरो से हो। अर्जुन ने कहा उसे भी हीरोइन चाहिए थी।

अहाना ने उससे पूछा क्या मुझसे अच्छी हीरोइन कोई आ सकती है उसके ज़िंदगी में? अर्जुन ने कहा नहीं और दोनों एक दूसरे के गले लग गए। वहीं, भाभियाँ दोबारा आकर अहाना को ले जाने को कहा तो अर्जुन ने उन्हें रोका।

भाभीयों ने कहा कि आज हम सब औरतें साथ में सोएंगी और अर्जुन को चिढ़ाया। अर्जुन ने सभी का प्यार देखकर बहुत खुश हो गया।

वहीं, अगले दिन बुभोज के लिए अहाना और अर्जुन साथ बैठे नज़र आये तो लोगों ने अर्जुन से पूछा कि वह शादी दोबारा अहाना से क्यों की? अर्जुन ने कहा माँ के डर की वजह से। मेहमान ने पूछा सच बताओ कहि तुम्हारा मन तो नहीं था? अर्जुन शर्मा गया।

अहाना की माँ उसके घर आई तो दुर्गा ने उसे ज़िम्मेदारी दी और कहा वह यहां रहे। ठाकुर और चाची ने कहा यहां कैसे रह सकती है? अहाना की माँ ने कहा वह खुद बेटी के घर रहकर अपनी इज़्ज़त नहीं खराब करेगी। उसने कहा बस अहाना अपने पैरों पर खड़ी हो जाये वही वह चाहती है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here