मन्नत 10th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत और विक्रांत दोनों ही अपना रिश्ता खत्म कर देते है।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत विक्रांत को कहती है कि, विक्रांत अपनो को पहचान नहीं पा रहा है।
मन्नत ने छोड़ा सलूजा मेंशन
मन्नत और विक्रांत दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर बात करते है और विक्रांत मन्नत से कहता है अच्छा हुआ कि, दोनों का रिश्ता नहीं जुड़ा है। क्योंकि, मन्नत को जो चाहिए था। वो सब उसे मिल गया हुआ है। ऐसे में, मन्नत प्यार और वादे की बात करने से मना करती है। क्योंकि विक्रांत अपने प्यार और रिश्ते दोनों को एक गलतफहमी के बीच भुला दिया है। मन्नत विक्रांत के लिए कहती है दुआ करेगी वो कि कभी भी विक्रांत और मन्नत का आमना – सामना ना हो और दोनों के बीच दूरियां बढ़े। रॉनी और श्रुति मन्नत के सामने उस घर को छोड़कर चले जाते है। जहां, ये सब देखकर मल्ला और विशाखा दोनों बहुत खुश होते है।
नीतू हुई बेहोश
मन्नत रॉनी को लेकर वहां से जाती है और रॉनी को कहती है ये वक्त अभी इमोशनल का नहीं बल्कि अपनो के साथ देने का हैं। मन्नत धैर्य के घर आती है रहने के लिए। जहां रॉनी को धैर्य कहता है समय की बात है। दिल से निभाए गए रिश्ते भी समय पर काम आते है। नीतू को मन्नत और रॉनी दोनों ही समझाते है कि, विक्रांत को लेकर अभी समय बहुत मुश्किल में है लेकिन सब ठीक हो जाएगा। धैर्य सभी को कहता है, फ्रेश होकर भी सभी इमोशनल हो सकते है। इस बीच ही नीतू बेहोश हो जाती है और घर में डॉक्टर को बुलाया जाता है। डॉक्टर नीतू की कंडीशन को देखकर कहते है कि, उसे जो भी सदमा है इन्हें नीतू को वो सब में से निकालना होगा। धैर्य इस चीज के लिए विशाखा को फोन करता है। जहां वो कहती है कि अच्छा ही हुआ धैर्य चला गया यहां से क्योंकि, ईमानदारी के पाठ से वो परेशान हो गई थी। इस बीच ही विक्रांत विशाखा और धैर्य की बात सुनता है और विशाखा धैर्य को मन्नत के खिलाफ कहती है उसने मां और मन्नत के बीच मन्नत को चुना है ? धैर्य कहता है उसने फोन इसलिए किया है क्योंकि नीतू आंटी की तबियत खराब है और विक्रांत को आप यहां भेज दीजिए। ये बात कहकर धैर्य फोन रख देता है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत अचानक बेहोश हो जाती है। जहां धैर्य डॉक्टर को बुलाता है और सबको पता चलता है कि, मन्नत प्रेगनेंट है। जिसके बाद श्रृति मन्नत को कहती है, विक्रांत को ये बात बताने को। वही दोनों की ये बात मल्ला सुन लेती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

