27 C
Mumbai
बुधवार, जनवरी 21, 2026

बड़े घर की छोटी बहू के सोमवार के एपिसोड में अर्जुन अहाना से कहता है कि उसे उसकी खोई हई चीज़ वापस मिल गयी है। अहाना न समझने का अभिनय करती है, तब अर्जुन कहता है कि उसे उससे क्या मतलब? उसे थोड़ी न मुझसे दूर रहने पर दर्द हुआ होगा?

अहाना कहती है कि अर्जुन को सब पता है। अर्जुन कहता है हाँ उसे सब पता है। वहीं, दोनों हंस कर एक दूसरे को गले लगा लेते हैं। अहाना दूर जाती है तो अर्जुन कहता है कि हैं नए दूल्हा दुल्हन हैं तो हम ऐसे ही साथ रहेंगे।

अर्जुन अहाना से कहता है कि उसकी एक दरखास्त है कि अब अहाना घर के साथ साथ अपने पति का भी ध्यान रखे और उसे संभाले। साथ ही वह कहता है कि वह भी उसका मुरीद है और वह भी अहाना का ख्याल रखेगा।

दूसरे दिन दुर्गा के घर पर सब नई बहू के आने का स्वागत करते हैं। वहीं, दुर्गा की सभी बहुएं नाराज़ और दुखी रहती हैं कि आज से अहाना की जगह कोई दूसरी बहु लेगी। वह कहती है कि वह नई बहू का स्वागत नहीं करेंगी। वहीं, ठाकुर और उसका बेटा स्वगत करने को कहते हैं।

ठाकुर के बेटे की पत्नी कहती है कि वह उसे कमाए हुए पैसे नहीं लेती और उनका तलाक होने वाला है तो वह उसे कुछ नहीं कह सकता। मिली आकर कहती है कि यहां के घरवालों ने जो अहाना के साथ किया है तो मैं अपने ससुराल वालों से क्या ही उम्मीद कर सकती हूँ?

दूसरी ओर दुर्गा अर्जुन, अहान, शोटू दा और टुकुन को लेकर पहुंच जाती है अपने घर। दुर्गा अहाना से घूंघट करने को कहती है कि अगर सभी ने एक साथ इसका चेहरा देख लिया तो सब बेहोश हो जाएंगे तो सभी को एक साथ संभालना मुश्किल हो जाएगा उसके लिए।

यह सुनकर सब हंस पड़ते हैं। वहीं, शोटू दा दुर्गा से कहते हैं कि वह कभी भी कुछ भी बोल देती है। इसी समय अहाना कहती है कि शोटू दा अब आप यहां आसपास रहने की जगह देख ले।शोटू दा कहते हैं कि इसी महीने तुम्हारे नौकरी की भी खबर आ सकती है।

दुर्गा कहती है अब यह भी अपना झोला उठाकर ऑफिस जाएगी। अहाना कहती है कि वह सुबह ५ बजे उठकर सब खाना बनाकर जाएगी और अपना सब काम करके। दुर्गा कहती है हम गाय बकरी हैं जो सुबह का खाना दुपहर में खाएंगे।

यह बात सुनकर अहाना कहती है कि वह अब उसे समझ गयी है और यह सब बातें मज़ाक में कह रही है और हंस पड़ती है। दुर्गा कहती है अहाना से घूंघट ढकने को कि नई दुल्हन का ऐसे हंसना अच्छा नहीं लगता।

सभी लोग नई बहू का स्वगत करने को आते हैं वहीं, दुर्गा की बहुएं दूर खड़ी रहती हैं। दुर्गा की ननद पूछती है दुल्हन ने घूंघट क्यों किया है? दुर्गा कहती है यह बहुत शर्मीली है और इसने मायके का यह रिवाज़ है। वह कहती है आरती के बाद वह घूंघट खोल देगी।

इसी समय दुर्गा के पड़ोसी नई बहू को देखने आते हैं और कहते हैं कि अहाना के जैसे कोई नहीं। उसने सभी का दिल जीत लिया था। वह उस बहु को सब बात बताते हैं कि अर्जुन की पहले शादी हो चुकी है और वह बहुत अच्छी लड़की थी।

ठाकुर जी उनकी बात सुनकर गुस्सा हो जाती है। पड़ोसी कहती है कि उनकी वजह से वह चली गयी और ठाकुर को दोषी बताती है कि उसके घर से जाने की एक वजह आप ही हैं। वह गुस्सा हो जाती है तो दुर्गा ठाकुर से कहती है कि उन्होंने कुछ अनुभव किया होगा वही वह बता रहे हैं।

दुर्गा की ननद अर्जुन और नई बहू उर्फ अहाना की आरती करती है वहीं, मिली अपने भाभीयों से कहती है कि अर्जुन इतना मुस्कुरा रहा है और उसे अपने भाई को समझने में गलती हो गयी थी।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें