पण्डित जी शादी की सारी रस्मे पूर्ण करते हैं और आखिरकार अर्जुन और आहना का विवाह संपन्न हो जाता है। अहाना की तरफ से सभी लड़कियां अर्जुन और अहाना को एक कमरे में ले जाकर उनसे बातें करती हैं।
वह अर्जुन से पूछती है कि उसे वापस से अहाना से शादी करने को कैसे लगा रहा है? अर्जुन कहता है कुछ खास अच्छा नहीं लग रहा वही दुल्हन वापस मिल गयी है। यह सुनकर अहाना गुस्सा हो जाती है और पूछती है कि यही बात थी तो उसने उससे शादी क्यों की?
अर्जुन मज़ाक में कहता है उसकी माँ के डर से शादी की। वहीं, अहाना कहती है कि मैं अभी माँ को बुलाती हूँ और वह ही यह बात कहेंगीं। अर्जुन अहाना को जाने से रोकने के लिए उसका हाथ पकड़ लेता है और कहता है कि उसमें बिल्कुल शर्म नहीं है और वह बहुत कुछ कर सकता है।
अहाना सुनकर शर्मा जाती है और इसी बात पर सालियाँ उन्हें चिढ़ाती हैं। सारी सालियाँ अर्जुन से पैसे मांगने की बात कहती है कि उसे सुबह उन्हें पैसे देने होंगे। वहीं, अर्जुन कहता है कि वह तो पुराने दूल्हा और दुल्हन हैं तो पैसे फिर किस बात के?
दूसरी ओर शोटू दा और दुर्गा बैठकर बात करते हैं। दुर्गा कहती है कि अहाना ने उसे अच्छे से समझा नहीं। वह कहती है कि एक बार वापस अगर इन्होंने ऐसा कुछ किया तो मैं इनकी अलग अलग शादी करवा दूंगी। शोटू दा कहते हैं कि अब इनकी निम्मत होगी ही नहीं।
दुर्गा शोटू दा से उसके साथ अगले दिन उसके घर चलने को कहती है। वह कहती है कि यदि उन्हें किसी ने कुछ कहा तो अहाना उसे सम्भाल लेगी। दुर्गा ने कहा कि उसके ही होते हुए अब शोटू दा को कोई कुछ नहीं कह सकता।
दुर्गा ने कहा वह कल से ही अपने महौल्ले में उनके लिए घर ढूंढना शुरू कर देगी। शोटू दा ने दुर्गा से तीर्थ यात्रा पर साथ चलने को कहा। शोटू दा ने कहा कि वह ऐतिहासिक जगहों पर जाना चाहते हैं लेकिन अकेले नहीं जा सकते। दुर्गा ने कहा वह उन्हें अब अकेले कहि जाने भी नहीं देगी।
उधर दूसरी ओर अर्जुन की सभी सालियाँ उसे और अहाना को लेकर उनके कमरे में जाती है और उन्हें अकेला छोड़ देती है।अर्जुन कमरे का दरवाजा बंद करता है और अहाना उसे दरवाजा खोलने को कहती है। अर्जुन कहता है हम दरवाजा खोलकर सोएंगे? अहाना कहती है कि उन्हें तो आज रातभर जगना है।
अर्जुन ने कहा हम जग नहीं पाएंगे क्योंकि क्या पता हमारा झगड़ा हो जाये? अहाना ने कहा फिर आपने मुझसे शादी क्यों की? अर्जुन ने उसे गले से लगा लिया और कहा कि कुछ दिनों से उसकी कीमती चीज़ खो गयी थी उसे लगा उसने वह हमेशा के लिए खो दी लेकिन उसे आज वह चीज़ दोबारा मिल गयी।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

