मन्नत 5th दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत की बात माने बिना विक्रांत नीतू को गिरफ्तार करवा देता है।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां नीतू धैर्य से कहती है, कि उसे पेपर पर साइन करना होगा। जिसे विक्रांत को शांति मिले।
नीतू हुई गिरफ्तार
रॉनी नीतू और विक्रांत दोनों को समझाता है लेकिन, विक्रांत रॉनी की बात नहीं सुनता है और कहता है प्यार उनका धोखा था m धैर्य कहता है, अगर नीतू जी गिरफ्तार हुई तो विशाखा भी होगी। क्योंकि विशाखा के लिए उन्होंने ने भी बयान दिया है। विक्रांत कहता है वो बयान उसके लिए मायने नहीं रखता है और ऐसे में वो कुछ नहीं कर सकता है। मन्नत रोकने की कोशिश करती है लेकिन धैर्य नहीं रुकता है और पेपर पर साइन कर देता है। विशाखा को लेकर मन्नत कहती है रिश्तों की पहचान उसे है और ये सब पैसे की वजह से कर रही है। लेकिन विक्रांत मन्नत से कहता है, ये उसकी मां ऐश्वर्या नहीं है बल्कि उसकी मां विशाखा है। जिसे वो बहुत प्यार करता है। नीतू को गिरफ्तार कर लिया जाता है और मल्ला विशाखा दोनों बहुत खुश होते है। नीतू जाते – जाते विक्रांत से बात करने की कोशिश करती है लेकिन विक्रांत पुलिस से कहता है लेकर जाने को।
मन्नत का हुआ बुरा हाल
ऐश्वर्या, मल्ला और विशाखा तीनों मिलकर पार्टी करते है कमरे में। जहां ऐश्वर्या कहती है अब विक्रांत को एक – एककर सारा रिश्ता उनके चाहने वालों के साथ खत्म करना होगा। मन्नत का रो – रोकर बुरा हाल हो गया है। जहां उसे विक्रांत के साथ बिताए कुछ पल याद आते रहते है। ऐसे में मन्नत को श्रृति समझाती है कि, विक्रांत को उसकी जरूरत है और रिश्ते ऐसे ही नहीं तोड़े जाते है। जहां मन्नत भी इस बात को मानती है और विक्रांत के पास जाती है। मन्नत विक्रांत को समझाने की कोशिश करती है और कहती है, हर बार हर केस में उसकी बातें सही हुई है। इस बार भी एक भरोसा कर लीजिए। लेकिन विक्रांत नहीं मानता है और कहता है मन्नत ने उसका विश्वास तोड़ा है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत विक्रांत को समझाने की कोशिश करती है कि, धैर्य ने भी उनकी तरह अपने पापा को खोया लेकिन, सब चिढ़कर उन्होंने रॉनी और नीतू का साथ दिया। तो कोई बात तो होगी ना ?
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

