26 C
Mumbai
शनिवार, दिसम्बर 6, 2025

मन्नत 2nd दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट : मन्नत पर फूटा विक्रांत का गुस्सा, नीतू हुई गिरफ्तार ?

मन्नत 2nd दिसंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellybooster.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत विक्रांत को सबूत देती है। जिसके बाद विक्रांत उसकी बात भी सुनता है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत विक्रांत से होती है। जहां विक्रांत को विशाखा मन्नत और नीतू के खिलाफ भड़काती है और कहती है, जिस तरह से नीतू ने उसे साथ किया है अच्छा नहीं किया है।

मन्नत की बढ़ी चिंता?

मन्नत और नीतू के खिलाफ विशाखा कहती है दोनों के लिए हमेशा से विशाखा ने अच्छा सोचा है लेकिन, ये बार नीतू ने बदला ले लिया है। विशाखा विक्रांत के सामने इमोशनल ड्रामा करती है और कहती है उसे दुख है कि मन्नत और विक्रांत की शादी नहीं हो पाई है। विक्रांत कहता है, वो सब कुछ अपना छोड़कर वो अब विशाखा के साथ आएगा। लेकिन ऐसा करने से विशाखा मना करती है। क्योंकि, विशाखा को अभी पैसा चाहिए। नीतू को घर में सभी लोग संभाल रहे होते है और मल्ला और ऐश्वर्या दोनों एक – दूसरे से बात करते है कि, अब विक्रांत आएगा ड्रामा शुरू होगा। दोनों को साथ में देखकर श्रुति को शक होता है लेकिन वो कुछ कहती नहीं है। धैर्य घर में आता है और मन्नत उसे हाल चाल पूछती है। लेकिन विक्रांत मन्नत से कहता है फिक्र उसे मन्नत की होनी चाहिए उसकी नहीं।

नीतू हुई गिरफ्तार

नीतू के खिलाफ विक्रांत ने कंप्लेन की होती है। जहां नीतू को अरेस्ट करने के लिए विक्रांत पुलिस वालों के साथ आता है और धैर्य को साइन करने के लिए पेपर देते है। धैर्य साइन करने से मना करता है और कहता है, ये ऐसा नहीं हो सकता है। पुरानी बात दिलाकर विक्रांत नीतू पर ही इल्जाम लगा देता है। रॉनी विक्रांत को समझाने की कोशिश करता है कि वो जो भी कर रहा है गलत कर रहा है। ऐसा नहीं करना चाहिए। विशाखा पर धैर्य चिल्लाता है और ये सब करने के लिए विक्रांत बीच में आता है और कहता है वो मां है उसकी। ऐसा धैर्य उसके साथ नहीं कर सकता है। दोनों के बहस के बीच दादी कहती है। नीतू भी बाहर गई थी और टेंशन में आई है। मल्ला भी दादी का साथ देती है। जिसके बाद मन्नत दोनों को शांत होने के लिए और अपने सबूत की बात करती है। ऐसे में विक्रांत कहता है अब उसे कोई सबुत नहीं चाहिए। जितना था उसके पास वही बहुत है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत विक्रांत को मनाने की कोशिश करती है। जिसके बाद वो, विक्रांत के पास जाती है और कहती है वो किसी भी तरह विक्रांत को मना लेगी।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें