30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

बड़े घर की छोटी बहू २९ नवंबर २०२५ रिटन अपडेट: अहाना और अर्जुन की करीबियां और मीठी नोक-झोंक

बड़े घर की छोटी बहू के शनिवार के एपिसोड में अर्जुन अपनी माँ दुर्गा से सवाल करता है कि क्यों वह उससे बिना पूछे रिश्ता देखने चली गयी? दुर्गा ने कहा उसने उससे पूछा और उसका दुख देखकर उसने जाकर रिश्ता तय कर दिया।

अर्जुन ने दुर्गा से पूछा कि जब वह शादी की बात कर रही थी तब क्या अहाना भी वहीं थी? दुर्गा ने कहा हां क्योंकि उन्होंने चुपछुपाकर कोई बात नहीं की और वह वही रहती है तो सभी बातें उसके सामने हुई।

दुर्गा की बड़ी बहू ने दुर्गा से पूछा अहाना ने बहुत प्यार और बहुत सम्मान किया है उनका क्या वह सब कुछ भूल गयी? दुर्गा ने कहा फिर उसने किसी को भी कुछ बिना बताए घर क्यों छोड़ दिया?

दुर्गा ने अर्जुन से कहा कि लड़की गरीब घर से है तो हम कुछ ही मेहमानों को शोटू दा के घर लेकर जाएंगे। उसने कहा कि हम कुछ चुनिंदा रस्में ही उनके यहां करेंगे बाकी यहां हमारे घर आकर करेंगे।

वहीं, शोटू दा ने अहाना से कहा कि वह भी शादी कर ले। अहाना ने उनसे सवाल किया क्या शर्त है कि वह घर पहले वाले घर से अच्छा हो? शोटू दा ने कहा ऐसा हो भी सकता है। अहाना ने उनसे सवाल किया यह शादी कोई गुड्डे गुड़िया का खेल नहीं है।

शोटू दा ने कहा कि वह लड़का बहुत अच्छा है। अहाना ने कहा अभी वह एग्जाम देकर पहले नौकरी करेगी फिर शादी के बारे में सोचेगी।

दूसरे दिन अहाना एग्जाम देकर आ रही होती है और सवालों के सही जवाब जानने के लिए अपना फोन निकालती है। उसी बीच उसका एक्सीडेंट हो जाता है और वह किसी और नहीं बल्कि अर्जुन के स्कूटर से टकरा जाती है।

सभी लोग उनके आसपास इक्कट्ठा हो जाते हैं तो अहाना और अर्जुन दोनों उन्हें वहां से जाने को कहते हैं। अर्जुन और अहाना एक दूसरे से बात करते हैं। अर्जुन अहाना से पूछता है कि वह कहां जा रही है? अहाना पूछती है कि उससे क्या मतलब अब वह उसका पति नहीं है और अब तो उसकी दूसरी शादी होने जा रही है।

अर्जुन ने अहाना से कहा कि इसमें उसकी कोई मर्जी नहीं हैं। उसने कहा माँ ने उसकी शादी तय की है और शोटू दा के घर से वह शादी होने वाली है। अहाना ने कहा चाहे जहां से भी हो उससे क्या मतलब?

अर्जुन ने उससे पूछा कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा कि उसकी दूसरी शादी हो रही है? अहाना ने कहा वह खुश है उसके लिए। अर्जुन ने वापस अहाना से सवाल किया कि वह कहां जा रही है? अहाना ने जवाब नहीं दिया तो अर्जुन ने कहा बॉयफ्रेंड से मिलने जा रही होगी।

अहाना ने कहा जिससे भी मिलने जाऊं और आप भी तो अपनी गर्लफ्रैंड से मिलने जा रहे होंगे। अर्जुन ने कहा उसकी कोई गर्लफ्रैंड नहीं है वह तो अपनी माँ की वजह से दूसरी शादी करने जा रहा है।

अहाना ने कहा कि शोटू मामा ने भी उसके लिए एक लड़का चुना है शादी के लिए। अर्जुन ने कहा आप तो हैं ही बेशरम की शादी करने जा रही हैं। अहाना ने कहा आप नहीं कर रहे दूसरी शादी?

अर्जुन ने अहाना से पूछा वह कहां जा रही है? अहाना ने कहा शोटू मामा के घर। अर्जुन के बहुत कहने पर अहाना उसके साथ स्कूटर पर बैठी। अर्जुन ने उसे पकड़ने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया। वहीं, स्पीडब्रेकर के आने पर अहाना के पैर में चोट लग गयी।

अहाना और अर्जुन बेंच पर बैठे जहां अर्जुन ने अहाना से अपना ध्यान रखने को कहा। अर्जुन ने अहाना के पैर पर अपना रुमाल बांधा ताकि खून निकलना बंद हो जाये और दोनों ने एक दूसरे की ओर देखा।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here