30 C
Mumbai
शनिवार, दिसम्बर 6, 2025

मन्नत 28th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट : मन्नत और विक्रांत का टूटा रिश्ता, दादी की हुई मौत

मन्नत 28th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत शादी के लिए मन्नत से थोड़ा समय मांगता है।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां वो दादी की जान को बचाने के लिए दौड़ना शुरू कर देती है। ऐसे में, दादी को ऐश्वर्या जान से मारने की कोशिश करती है और दादी कहती है कि मन्नत उसे बचाने के लिए आएगी।

मन्नत की बढ़ी चिंता?

मन्नत अपनी कोशिश पूरी करती है लेकिन, ऐश्वर्या इंजेक्शन लगा देती है दादी को और दादी की मौत हो जाती है। धैर्य मन्नत को समझाता है लेकिन, मन्नत उसकी सुनती नहीं है। वही धैर्य और मन्नत वहां आते है। जहां, देखते है वो कि दादी की हालत खराब हो गई है। धैर्य एम्बुलेंस बुलाता है लेकिन दादी अपनी जान गवा देती है। मल्ला और विशाखा को पता चल जाता है कि उसका प्लान हो गया है कामयाब। ऐसे में, दादी की लाश घर में आती है और श्रृति उसे देखकर जोर से चिल्लाती है और घरवाले समझ जाते है कि ये कोई और नहीं बल्कि दादी है। धैर्य और विक्रांत दोनों ही दादी के लिए इमोशनल हो जाते है और तभी विशाखा वहां आती है लेकिन धैर्य का गुस्सा उस पर फूट जाता है। जिसके बाद धैर्य को अब गलत साबित करते है क्योंकि, विशाखा घर पर ही थी और धैर्य उस पर झूठा इल्जाम लगाता है। मन्नत विक्रांत से कहती है ये उसकी गलती थी कि उसने बताया नहीं। लेकिन विश्वास करने को कहती है।

धैर्य और विक्रांत की बहस

धैर्य अपनी तरफ से विक्रांत को समझाने की कोशिश करता है लेकिन, विक्रांत उस कहता है कि उसका और धैर्य कोई रिश्ता नहीं है। लेकिन उसे ये बात समझ नहीं आती है और धैर्य बताता है कितने सालों तक उसने क्या कुछ किया है विक्रांत के लिए। हर जगह उसे ढूंढा है। मन्नत विक्रांत से कहती है कि, वो सबूत लाकर देगी। लेकिन इस बार उसका ऐसे ही विश्वास कर लीजिए। लेकिन ऐसा होता नहीं है और विक्रांत मन्नत को धक्का दे देता है। धैर्य विक्रांत पर चिल्लाता है लेकिन विक्रांत ये सब करने के लिए उसे मना करता है। वही मन्नत शादी के लिए विक्रांत को कहती है लेकिन, विक्रांत समय की मांग करता है और कहता है उसे थोड़ा समय चाहिए क्योंकि उसे कुछ अभी समझ नहीं आ रहा है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, विक्रांत विशाखा को कहता है मन्नत ऐसा कुछ कर नहीं सकती है और ऐसे में मन्नत धैर्य को कहती है एक रास्ता है जिसे सच सामने आ सकता है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellybooster के साथ।

 

 

 

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें