बड़े घर की छोटी बहू के गुरुवार के एपिसोड में शोटू दा दुर्गा से पूछते हैं कि उसके अचानक उन्हें यहां क्यों बुलाया? दुर्गा कहती है कि वह अर्जुन की दोबारा शादी कराना चाहती है। शोटू दा पूछते हैं इतनी जल्दी क्यों? दुर्गा कहती है कि अर्जुन बहुत उदास है और वह अपने लड़के को ऐसे नहीं देख सकती।
शोटू दा जब उससे लड़की के बारे में पूछते हैं तो दुर्गा कहती है कि वह लड़की कोई और नहीं अहाना ही है। दुर्गा ने कहा। अर्जुन ने अहाना की कभी कदर नहीं की लेकिन अब जब वह उसके साथ नहीं है वह बहुत दुखी है। वह कहती है अगले ही हफ्ते दोनों की शादी करवा देगी।
शोटू दा कहते हैं कि अहाना की परीक्षा नज़दीक आ रही है। दुर्गा कहती है शादी अगले हफ्ते होगी। शोटू दा कहते हैं कि तब तक उसकी परीक्षा पूरी हो जाएगी। दुर्गा कहती है कि वह घर जाकर कह देगी की उसके लड़की देख ली है।
शोटू दा पूछते हैं कि शादी कहां से होगी? दुर्गा कहती है कि अहाना उनके घर है तो शादी वहीं से होगी। दुर्गा कहती है कि हमें रोज़ मिलना पड़ेगा शादी की प्लानिंग के लिए। शोटू दा ने कहा हम पार्क या कॉफी हाउस में मिल सकते हैं।
दुर्गा ने कहा कि उसकी शादी हुई तो वह कभी अपने पति से प्यार नहीं कर पाई और अब जब आप मिले तो साथ रहने की उम्र चली गयी। शोटू दा ने कहा मैं तो किसी से नहीं डरता मैं तो अभी धूमधाम से तुम्हे सबके सामने घर लेकर जा सकता हूँ। दुर्गा ने कहा हम रोज़ एक दूसरे से बाहर मिल सकते हैं।
दुर्गा जब घर जाती है तो सभी उसको घर कर खड़े हो जाते हैं। ठाकुर कहती है कि अब इस घर के नियम उनके लिए और हमारे लिए बदल गए हैं। दुर्गा की देवरानी ठाकुर की हाँ में हाँ मिलाती है।
दुर्गा कहती है कि वह अर्जुन के लिए लड़की देखने गयी थी। यह सुनकर सब हैरान रह जाते हैं। पुलटू पूछता है कि आप हमें बिना बताए कैसे चली गयी? दुर्गा कहती है कि उसने कभी साथ ले जाने का वादा नहीं किया था।
दुर्गा की सभी बहुएं उसके फैसले को लेकर सवाल उठाती है। अर्जुन दुर्गा से पूछता है कि वह कैसे चली गयी? दुर्गा कहती है कि वह ही तो चाहता था शादी करने के लिए। इसी पर मिली कहती है कि अर्जुन ने गुस्से में हां कहा था। अर्जुन भी वही बात दोहराता है।
पुलटू पारो से कहता है कि वह उसको भी जल्द ही डाइवोर्स देने वाला है। पारो कहती है तब मैं आजाद हो जाऊंगी। ठाकुर कहती है कि हमारे दम पर रहती है और जुबान चलाती है। पारो कहती है कल से पड़ोसियों के घर जाकर भीख मांगकर खाना खाऊँगी लेकिन उसमें भी आप लोगों की ही बदनामी होगी। इसी बीच दुर्गा कहती है कि अहाना की वजह से सभी बहुएं ऐसी ही बातें करने लग गई हैं उसकी सीख की वजह से।
टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

