30 C
Mumbai
शनिवार, दिसम्बर 6, 2025

बड़े घर की छोटी बहू २६ नवंबर २०२५ रिटन अपडेट: अहाना और अर्जुन का हुआ तलाक

बड़े घर की छोटी बहू के बुधवार के एपिसोड में जज अहाना से पूछता है कि बिना जॉब के और अलिमोनी के वह गुजारा कैसे करेगी? अहाना ने कहा अभी जॉब नहीं है पर बाद में तो करूंगी। जज ने कहा जॉब मिलना आसान नहीं है।

जज ने अर्जुन से पूछा उनकी क्या राय है इसपर? अर्जुन ने कहा वह अहाना को अलिमोनी दे सकते हैं। अहाना ने कहा मैं जिस आदमी के साथ रहती नहीं उसके पैसे नहीं ले सकती। जज ने दोबारा अर्जुन से अहाना के सवाल का जवाब देने को कहा।

अर्जुन ने कहा जिसकी पत्नी ने उसे प्यार, सम्मान और तवज्जों नहीं दिया उसे अलिमोनी लेने का भी हक़ नहीं है। जज ने अहाना से पूछा अपने पति को तवज्जों नहीं दिया? अहाना ने कहा यह बात आप उनसे ही पूछिए।

अर्जुन ने कहा अहाना ने उनके पति पत्नी के रिश्ते को छोड़कर हमेशा उसके घरवालों के दूसरे रिश्तों को संभाला और उनका ध्यान दिया। जज ने अहाना से पूछा उनके परिवार में उन्हें कौन पसंद करता है? अहाना ने कहा अर्जुन की माँ उनकी उसकी सास और उसकी सारी भाभीयां।

जज ने कहा यह तो बहुत अच्छी बात है कि आपने अपने भाभियों के लिए उनका साथ निभाया। अहाना ने कहा एक पति के प्यार के साथ ही उसके परिवार से भी प्यार करना होता है। उसने कहा जब मैंने अपनी माँ को छोड़ा तो मुझे मेरी सास में दूसरी माँ मिल गयी अब इन्हें इन बार से तकलीफ है तो मैं क्या करूँ?

जज ने उनके दस्तखत पर साइन कर दिया और कहा कि वह जब चाहे एक दूसरे के साथ रहना तो वह उन्हें आकर बता सकते हैं।

अहाना शोटू दा के साथ पढ़ाई करती नज़र आई। शोटू दा को दुर्गा का फोन आया और उसने मिलने को कहा। उन्होंने पार्क में मिलना तय किया। शोटू दा अहाना की वजह से दुर्गा से ठीक से बात नहीं कर पाए। अहाना सोच में पड़ गयी कि वह इतनी देर से किससे बात कर रहे हैं?

अहाना ने शोटू दा से पूछा किससे बात कर रहे थे? शोटू दा ने झूठ बोला कि उनके गांव के किसी दोस्त से। उन्होंने अहाना को बताया कि उन्हें अभी दुपहर में बाहर जाना है पार्क में। अहाना ने कहा शाम को जाने के लिए।

वहीं, दूसरी ओर शोटू दा दुर्गा से मिलने पार्क में आये। दुर्गा ने देरी से आने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा उनकी छोटी बहू ने उन्हें आने नहीं दिया और वह चुपके से वहां आ गए। दुर्गा ने शोटू दा के साथ बादाम खाया और उनके बीच प्यार की नोक झोंक हुई। वहीं, दुर्गा ने शोटू दा से कहा कि वह अर्जुन की जल्द से जल्द शादी करवाना चाहती है।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें