30 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

मन्नत 25th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट : टूट गई मन्नत और विक्रांत की शादी ? धैर्य पर इल्जाम

मन्नत 25th नवंबर 2025 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

कलर्स के सीरियल मन्नत की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है। जहां अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, मन्नत अपनी बात समझाने की कोशिश करती है। लेकिन, विशाखा उसे साबित नहीं करने देती है।

क्या कुछ होगा खास आज के एपीसोड में ?

एपिसोड की शुरुआत मन्नत से होती है। जहां मन्नत विक्रांत से कहती है सब कुछ झूठ है। विक्रांत अपने मम्मी पापा के पास जाता है और कहता है, क्या ये सच है ? रॉनी कमरे में बात करने के लिए कहता है। लेकिन इस बीच ही विशाखा विक्रांत को अमन से जुड़ी बातें बताती है।

मन्नत की बढ़ी चिंता?

मन्नत के लिए विशाखा कहती है, कि मन्नत को सारा सच पता था। लेकिन मन्नत ने तुम्हे कुछ नहीं कहा है। लेकिन मन्नत विक्रांत को अपनी बात सुनने को कहती है और कहती है, ऐसा नहीं हो सकता है। अगर विशाखा जी की कही बात में सिर्फ एक बात सच है कि वो आपकी मां है और आप पूरी बात सुन लीजिए। लेकिन मन्नत की बात विक्रांत नहीं सुनता है। विशाखा एक – एककर सारा सच बताती है कि किस तरह कार से एक्सिडेंट हुआ था। किस तरह अमन नाम से उसका अतीत है। विशाखा सारा पोल खोल देती है। विक्रांत का दिल बुरी तरह टूट जाता है। गगन मन्नत से कहता है उसने क्यों झूठ बोला ? मन्नत कहती है विक्रांत सर के लिए। विक्रांत को सब संभालने की कोशिश करते है। तभी विशाखा धैर्य का भी सच बता देती है।

विक्रांत के सामने आया सच

धैर्य के साथ बिताया गया पल विक्रांत को याद आने लग जाता है और धैर्य उसे संभालता है। धैर्य कहता है, विशाखा झूठ कह रही है। विक्रांत के नशे की दवाई की बात भी विशाखा बताती है जिसे सुनकर सबके होश उड़ जाते है। इस बात पर मल्ला भी उसका साथ देती है। वही, विशाखा मन्नत को फंसाने के लिए धैर्य और मन्नत का झूठा रिश्ता बताती है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, धैर्य और मन्नत के बीच कुछ है ऐसा इल्ज़ाम विशाखा लगाती है। वही मन्नत कहती है धैर्य वैसे इंसान नहीं है। विक्रांत कहता है कितना कुछ सोचती है वो धैर्य सर के बारे में।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए serialboosters के साथ।

 

Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here