30 C
Mumbai
शनिवार, दिसम्बर 6, 2025

अहाना को मायके वालों ने अपने घर में पनाह देने से किया इनकार

प्रीकैप: अहाना की सास दुर्गा और उसके सुसराल वालों ने दिया उसका साथ।

बड़े घर की छोटी बहू के गुरुवार एपिसोड में अहाना अपने ससुराल वालों को उसकी चिंता न कहने को कहती है कि जीवन में सभी का रास्ता अलग अलग होता है जिन्हें अकेले ही खुद चलना पड़ता है। यह बात सुनकर सब परेशान हो जाते हैं और उसे कहते हैं कि वह अकेली नहीं बल्कि सब उसके साथ हैं। दुर्गा देवी अहाना को जल्द घर लौटने को कहती है।

अहाना अपने मायके पहुंचती है जिसे देखकर उसकी माँ बहुत खुश हो जाती हैं। वहीं, उसका सामान देखकर वह पूछती है कि वह इतना सामना लेकर क्यों आयी है? वह कहती है कि उसने ससुराल न जाने का फैसला लिया है और अब वह यही रहेगी।

अहाना की भाभी और चाची उसे खूब खरी खोटी सुनाते हैं और कहते हैं कि ऐसे ही वह उसकी माँ का बोझ उठा रहे हैं ऐसे में अब वह उसे इस घर में नहीं रहने दे सकते। अहाना अपनी माँ से कहती है कि उसके पति अब उसके साथ नहीं रहना चाहते।

यह बात सुनकर अहाना की माँ, भाभी और चाची उसका इल्ज़ाम उसी पर लगाते हैं। अहाना उन्हें कहती है कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। इसके बाद वह उन्हें कहती है कि झगड़ा तो सभी घर में होता है और उसे वापस घर लौट जाने को कहती है।

अहाना की माँ कहती है कि वह उसकी सास और दामाद से बात करेगी। अहाना कहती है कि इसकी जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें पता नहीं है कि मैं घर छोड़कर आयी हूँ यहां हमेशा के लिए। अहाना की भाभी कहती है कि सभी रिश्ते में झगड़ा होता है और उसे सुलह कर लेनी चाहिए।

अहाना की माँ कहती है कि वह उसे इस घर में नहीं रहने दे सकती है। यह सुनकर अहाना का दिल टूट जाता है। वह उनसे 6 महीने की मौहलत मांगती है लेकिन वह इनकार कर देते हैं। अहाना की माँ कहती है कि वह खुद का पेट कैसे पालती है और उसका पेट नहीं पाल सकती।

अहाना कहती है कि वह महौल्ले में ट्यूशन लेकर घर में पैसे देगी। यह बात सुनकर उसकी चाची कहती है कि इससे उसके पति की बेइज़्ज़ती होगी। अहाना कहती है कि मेहनत करके पैसे कमाने में क्या परेशानी है? अहाना कहती है कि अब वह ससुराल तब ही लौटेगी जब उसे नौकरी मिलेगी।

अहाना की माँ कहती है कि आज रात वह यहां रुक जाए और वह अपना खाना उसे खिलाकर खुद मुरमुरा खा लेगी। अगले दिन अहाना अपना सामान लेकर जाती है तब उसकी माँ पूछती है कि वह कहाँ जा रही है? वह कहती है जहाँ उसके कदम ले जायें।

टीवी सीरियल और बॉलीवुड की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए tellybooster के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें