ये रिश्ता क्या कहलाता है 9th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com
स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, अब अरमान हो चुका है पूरी तरह से परेशान मायरा को लेकर।
प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। जहां, अरमान को मेहर लैपटॉप देती है और पूछती है लैपटॉप टूट गया है ? या तोड़ दिया गया है ?
मायरा जाएगी हॉस्टल ?
मेहर कहती है, उन्हें विद्या से सब कुछ पता चल गया है। अब मेहर अरमान की मदद के लिए स्कूल ढूंढ रही होती है। जहां वो कहती है वो बोर्ड मेंबर से बात करने वाली है। अभीरा वही दूसरी तरफ मुक्ति को लेकर परेशान हो जाती है। क्योंकि, अभीरा के अभी उतने पैसे नहीं होते है। अभीरा को पैसे को लेकर परेशान होता देख काका – काकी भी परेशान हो जाते है। अभीरा को काका – काकी अब काम से ब्रेक लेने के लिए कहते है और पैसों के लिए चिंता करने से भी। मुक्ति अभीरा के लिए पलना करती होती है। जहां अब वो अपने दोस्त के जरिए पेपर की फोटो लेने के लिए कहती है अभीरा से छिपकर। वही दूसरी तरफ अरमान को विद्या खाने के लिए कहती है लेकिन वो मना कर देता है। विद्या मायरा के लिए स्कूल का पूछती है। जहां वो बताता है कि, स्कूल में कंपलसरी हॉस्टल में रहना होगा। विद्या ऐसा करने से मना कर देती है लेकिन अरमान कहता है उसे अब चिंता नहीं करनी चाहिए। क्योंकि मायरा के लिए उसे यही करना होगा। काका – काकी को समझ नहीं आता है कि किस तरह से गैरेज को वो संभालेगी ?
अरमान हुआ इमोशनल
अरमान को मायरा की याद आने लग जाती है। वही दूसरी तरफ अभीरा हिसाब करती है किस तरह से वो करने वाली है ये सब ? अरमान पैसों को लेकर सोचता है पैसे की कमी उसके पास नहीं है लेकिन वो चली जाएगी तो कैसे अरमान रहने वाला है ? अभीरा पैसों को लेकर लोन के लिए एक शख्स से बात करती है। मुक्तिको अपने दोस्त से पता चलता है कि, बहुत खर्चा है इस स्कूल में पढ़ने के लिए। जहां वो सोच लेती है कि, वो अब इस स्कूल में नहीं पढ़ने वाली है। अगले दिन अरमान और सभी लोग डाइनिंग टेबल पर खाना खाने के लिए आते है। जहां कृष अरमान को लेकर कहता है उस पर माधव को ऐसे भी चिल्लाना चाहिए था। तान्या इस बीच माधव का साथ देती है और कहती है कि, माधव अंकल ने जो भी किया है सब सही किया हुआ है।
मायरा का सरप्राइस
तान्या और कृष के रिश्ते को लेकर सभी सवाल उठाते है लेकिन काजल तान्या को ही भला – बुरा कहती है। मायरा को पता चलता है घर का माहौल ठीक नहीं है। जहां मनीषा कहती है वो अब हॉस्टल जाने वाली है पढ़ने के लिए अरमान भी उसे ये बात बता देता है। साथ ही वो मना करती है लेकिन मायरा को अरमान आज नाइट आउट करने के लिए भी परमिशन दे देता है। अभीरा के घर लोन वाले आते है। इंटरेस्ट का 20%मांगते है। ये सुनकर अभीरा थोड़े देर का वक्त मांगती है। ये सुनकर मायरा हैरान हो जाती है और अरमान को डॉक्टर के पास जाने के लिए कहती है लेकिन वो कहता है ये सच है उसे जाना चाहिए। इतने ही देर में अरमान घर में मायरा का सारा समान पैक कर देता है। जहां उसके हाथ में नेल्स चिपक जाते है और वो मायरा के पास जाने की कोशिश करता है। देर रात मायरा के नाइट आउट वाली जगह पर अरमान जाता है और देखता है मायरा काफी ज्यादा खुश है। वही दूसरी तरफ मुक्ति अभीरा को झूठा पेपर बताती है कि, हॉस्टल में खाने को लेकर लापरवाही हो रही है। मुक्ति का ये झूठ अभीरा पकड़ लेती है और वो कहती है अब उसे लोन नहीं चाहिए। क्योंकि, उसकी बेटी को अब स्कूल ही नहीं जाना है।
क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?
अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अरमान की गाड़ी खराब हो जाती है जिसे ठीक करने के लिए वो अभीरा के गैरेज में आता है। वही मुक्ति अपनी मां के लिए प्रार्थना करती है कि, अभीरा जिंदगी में अकेले है उसे किसी का साथ चाहिए। अरमान के कहने पर सभी उसकी गाड़ी ठीक करते है। लेकिन मुक्ति अरमान को खडूस कह देती है। जहां अरमान को अभीरा की याद आ जाती है। जाते – जाते अरमान के हाथ से ब्रेसलेट गिर जाता है और वो मुक्ति के हाथए अभीरा देखती है।
टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

