26.3 C
Mumbai
रविवार, मार्च 8, 2026

ये रिश्ता क्या कहलाता है 8th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट : माधव का फूटा अरमान पर गुस्सा, मायरा हुई परेशान

ये रिश्ता क्या कहलाता है 8th फरवरी 2026 रिटेन अपडेट On Tellyboosters.com

स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kahlata Hai) की कहानी जैसे – जैसे आगे बढ़ रही है वैसे – वैसे ट्विस्ट हमें देखने को मिल रहा है। हालही में आपको सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने मिलेगा कि, जहां उठाता है माधव अरमान के परवरिश पर सवाल।

प्रीकैप : एपिसोड की शुरुआत अभीरा और मुक्ति से होती है। जहां सभी नाचते गाते है और मुक्ति के रिजल्ट के लिए खुशियां मनाते है। अरमान से होती है। जहां अरमान मायरा को लेकर घर आता है और कही ना कही उसे मायरा की होती है चिंता।

माधव का गुस्सा

मुक्ति अपने एग्जाम को लेकर काफी एक्साइटेड रहती है क्योंकि, मुक्ति बार – बार अपने एग्जाम को लेकर कहती है इस लिस्ट में मेरा नाम आ गया हुआ है। अभीरा मुक्ति को विश्वास दिलाती है कि उसका नाम आया हुआ है और उसे चिंता की जरूरत नहीं है क्योंकि, मुक्ति जाएगी हॉस्टल। अरमान विद्या के साथ घर आता है। जहां अरमान के हाथ से पेपर गिर जाता है और माधव देख लेता है। जहां अरमान को लेकर माधव कहता है उसे एक बेटी संभाली नहीं जा रही है ? कब तक वो ये सारी चीजों को लेकर अभीरा को दोष देने वाला है ? अरमान और मायरा को बार – बार अभीरा की याद आने लग जाती है और मायरा डरना शुरू कर देती है। जिसके बाद मायरा को लेकर विद्या कमरे में जाती है और अरमान माधव की परवरिश पर सवाल उठाता है कि आखिरकार उसने क्या किया हुआ है ? अरमान और माधव के बीच बहस हो जाती है जिस बहस को विद्या शांत करवाती है और कहती है ये सब मायरा की वजह से नहीं हुआ है। अरमान सोचने लग जाता है कि मायरा की जिदंगी के लिए उसे अब फैसला लेना होगा।

मुक्ति का रिजल्ट

अभीरा के सामने मुक्ति को लेकर सच आता है कि स्पीकर को लेकर मुक्ति ने झूठ कहा था। अभीरा को मुक्ति समझाती है जिस झूठ से किसी को भी नुकसान ना पहुंचे वो झूठ नहीं होता है। अभीरा को मुक्ति समझाती है कि पढ़ाई के लिए उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। अरमान कमरे में आकर मायरा को सुलाने की कोशिश करता है लेकिन उसे चिंता होती है रहती है कि किस तरह से मायरा अपने आपको संभालने वाली है ? क्योंकि सपने में भी मायरा अपने स्कूल को ही देखती है। देर रात कृष अरमान के मीटिंग का सेट अप करता है। जहां सभी स्कूल से अरमान बात करता है। लेकिन कही भी किसी भी स्कूल से मायरा के लिए जवाब नहीं आता है। अरमान को समझ नहीं आता है कि स्कूल में किस तरह से मायरा का एडमिशन होगा ?

मायरा और दादी सा का गेम

मायरा के कमरे में दादी सा गाना बंद करते हुए आती है और उसे चेस खेलने के लिए कहती है। जहां वो मायरा को इस गेम के जरिए नई राह बताती है। गुस्से में अरमान ऑफिस में लैपटॉप फोड़ देता है। वही जल्दी – जल्दी में मायरा दादी सा को हराने के लिए गलत चाल चल जाती है। जहां दादी सा मायरा को यही समझाती है कि, जल्दी – जल्दी में लिया हुआ हर फैसला गलत होता है। अरमान जल्द से जल्द मायरा के लिए स्कूल देखना चाहता है।

क्या होगा अपकमिंग एपिसोड में ?

अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलने वाला है कि, अरमान की गाड़ी खराब हो जाती है जिसे ठीक करने के लिए वो अभीरा के गैरेज में आता है। वही मुक्ति अपनी मां के लिए प्रार्थना करती है कि, अभीरा जिंदगी में अकेले है उसे किसी का साथ चाहिए। अरमान के कहने पर सभी उसकी गाड़ी ठीक करते है। लेकिन मुक्ति अरमान को खडूस कह देती है। जहां अरमान को अभीरा की याद आ जाती है। जाते – जाते अरमान के हाथ से ब्रेसलेट गिर जाता है और वो मुक्ति के हाथ में अभीरा देखती है।

टीवी सीरियल की लेटेस्ट गॉसिप और अपकमिंग एपिसोड के लिए बने रहिए Tellyboosters के साथ।

Latest news
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें